विज्ञापन

Oil Price: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल रेट में भारी इजाफा, 458 रुपये का पेट्रोल और 520 रुपये का एक लीटर डीजल

Pakistan Oil Crisis amid US-Iran War: अमेरिका-ईरान जंग से पाकिस्तान में तेल और गैस की संकट, पाकिस्तान सरकार ने केरोसीन की कीमतें भी 34.08 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 457.80 रुपये प्रति लीटर कर दीं.

Oil Price: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल रेट में भारी इजाफा, 458 रुपये का पेट्रोल और 520 रुपये का एक लीटर डीजल
Pakistan Oil Crisis amid US-Iran War: पाकिस्तान में बढ़ रहा तेल संकट (AFP)
  • पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत 137.24 रुपये बढ़ाकर 458.4 रुपये प्रति लीटर कर दी है
  • हाई-स्पीड डीजल की कीमत 184.49 रुपये बढ़ाकर 520.35 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है
  • ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध के कारण पाकिस्तान में ईंधन संकट गहरा गया है और कीमतें लगातार बढ़ रही हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका-ईरान जंग से पैदा हुए तेल संकट से पाकिस्तान बेहाल है और अब वहां की सरकार ने जनता को झटाक दे दिया है. पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने गुरुवार, 2 अप्रैल को घोषणा की कि पेट्रोल की कीमत 137.24 रुपए बढ़ाकर 458.4 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमत 184.49 बढ़ाकर 520.35 रुपये प्रति लीटर की जा रही है. उनकी घोषणा के तुरंत बाद, पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने नई कीमतें भी नोटिफाई कर दीं.

इतना ही नहीं पाकिस्तान सरकार ने केरोसीन की कीमतें भी 34.08 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 457.80 रुपये प्रति लीटर कर दीं.

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोलियम मंत्री मलिक ने कहा कि नई कीमतें शुक्रवार से प्रभावी होंगी. दरअसल ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध के बाद से पाकिस्तान ईंधन संकट में डूबा हुआ है और ऐसा पहली बार नहीं है जब 28 फरवरी को शुरू जंग के बाद पाकिस्तान में तेल के दाम बढ़ाए गए हैं.

अपनी ही बात से पलटे शहबाज

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार एक सप्ताह पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उन्होंने युद्ध शुरू होने के बाद से पेट्रोल की कीमत में 95 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 203 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की तीसरी सिफारिश को खारिज कर दिया है. इससे पहले, पीएम ने कहा था कि उन्होंने डीजल की कीमत में 177 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत में 76 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को खारिज कर दिया है. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि 13 मार्च को अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद उन्होंने पहले भी इसी तरह की सिफारिश को खारिज कर दिया था. लेकिन अब पहले से ही आर्थिक संकट से जूझती पाक सरकार बेबस दिख रही है.

युद्ध शुरू होने के बाद, पाकिस्तान सरकार ने शुरुआत में 6 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. अब एक बार फिर यह बढ़ोतरी की गई है.

यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह के बयान पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने दी गीदड़भभकी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com