विज्ञापन

'अमेरिका का एक और F-35 फाइटर जेट मार गिराया, पायलट का बचना मुश्किल', ईरान का बड़ा दावा

US Iran War: F-35 अमेरिका का पांचवी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है और यह सबसे एडवांस अमेरिकी स्टील्थ लड़ाकू विमानों में से एक है. इसे दुनिया का सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान माना जाता है.

'अमेरिका का एक और F-35 फाइटर जेट मार गिराया, पायलट का बचना मुश्किल', ईरान का बड़ा दावा
US Iran War: ईरान ने अमेरिका के F-35 लड़ाकू विमान को गिराने का दावा किया
  • ईरान ने दावा किया है कि उसने एक और अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया है, जिसमें पायलट का बचना मुश्किल है
  • ईरानी सेना के मुख्यालय के प्रवक्ता ने यह दावा किया है, अमेरिका की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है
  • F-35 अमेरिकी पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ लड़ाकू विमान है, जो रडार से छिपा रह सकता है और एडवांस तकनीक से लैस है

US Iran War: मिडिल ईस्ट की जंग के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने एक और अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया है, साथ ही यह भी कहा कि गंभीर चोटों के कारण पायलट के बचने की संभावना नहीं है. ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी सेना के मुख्यालय, खतम अल-अंबिया के प्रवक्ता ने यह दावा किया है. इतना ही नहीं 4 फोटो भी शेयर किए गए हैं और दावा किया कि ये मार गिराए गए F-35 लड़ाकू विमान के टूटे-फूटे अवशेष हैं.

हालांकि, अभी तक अमेरिकी सेना के यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है. यदि ईरान का यह दावा सच है, तो यह ईरान का बड़ा पलटवार होगा. आपको बता दें कि F-35 अमेरिका का पांचवी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है और यह सबसे एडवांस अमेरिकी स्टील्थ लड़ाकू विमानों में से एक है.  स्टील्थ होना यानी इसका पता लगा पाना लगभग नामुमकिन होता है. यह रडार से पकड़े जाने और भारी एयर डिफेंस सिस्टम वाले दुश्मन देशों के अंदर भी काम करने में सक्षम है.

इससे पहले ईरान ने कथित तौर पर 19 मार्च को अपने हवाई क्षेत्र में एक अमेरिकी F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान पर हमला किया था और दावा किया था कि उसे मार गिराया गया है. अमेरिका ने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि विमान ने बेस पर सफलतापूर्वक आपातकालीन लैंडिंग कर ली थी. एक F-35A की कीमत लगभग $82.5 मिलियन है. भारतीय करेंसी में यह रकम लगभग 764 करोड़ होती है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका के F-15 जेट को चकमा देकर तबाही मचा गया ईरान का शाहेद ड्रोन! इराक से आया VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran War, US Army Vs Iran Army, F-35 Fighter Jet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com