विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2019

पीएम मोदी की आलोचना कर रहे थे पाकिस्तान के मंत्री, लगा बिजली का झटका, देखें VIDEO

शेख रशीद ने अभी हाल ही में यह भविष्यवाणी की थी कि वह अक्टूबर-नवंबर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच 'पूर्ण युद्ध' होता देख रहे हैं. 

पीएम मोदी की आलोचना कर रहे थे पाकिस्तान के मंत्री, लगा बिजली का झटका, देखें VIDEO
भारत विरोधी भाषण के दौरान शेख रशीद को लगा करंट
रावलपिंडी:

पाकिस्तान के बड़बोले और बेहद विवादास्पद बयानों के लिए मशहूर रेलवे मंत्री शेख रशीद अहमद को शुक्रवार को उस समय बिजली का झटका लगा जब वह भारत के खिलाफ भाषण दे रहे थे. पाकिस्तान में कश्मीरियों के साथ 'एकजुटता' के लिए शुक्रवार को मनाए गए 'कश्मीर ऑवर' के दौरान एक कार्यक्रम में यह घटना हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

जिस पाक नेता ने भारत को दी थी परमाणु हमले की धमकी, उनकी लंदन में हुई पिटाई, पड़े अंडे

वह अपने घर 'लाल हवेली' पर लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने भारत को नुकसान पहुंचाने वाली बातें करनी शुरू कीं जब उन्हें बिजली का झटका लगा. शेख रशीद इससे हिल गए और उन्हें एक झटके में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी याद आ गए. उन्होंने कहा, "करंट लग गया है..बड़ा तेज करंट लगा है. मगर (नरेंद्र) मोदी इस सभा को नाकाम नहीं कर सकते.'

साध्वी प्राची के 'मुस्लिम मुक्त भारत' संबंधी बयान को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा

शेख रशीद ने अभी हाल ही में यह भविष्यवाणी की थी कि वह अक्टूबर-नवंबर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच 'पूर्ण युद्ध' होता देख रहे हैं. 

Video: क्या पाकिस्तान जंग के बोल, बोल रहा है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Minister, Sheikh Rashid, Sheikh Rashid Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com