विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2026

होर्मुज तो पहले से ही खुला था... मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान ने उड़ाया ट्रंप के 'युद्ध लक्ष्य' का मजाक

Iran-Israel War: अमेरिका और इज़रायल के हमलों से शुरू हुई जंग के जवाब में तेहरान ने पूरे क्षेत्र में हमले किए और होर्मुज के रास्ते तक पहुंच को सख्ती से ब्लॉक कर दिया. जिसकी वजह से इस रास्ते से होकर गुजरने वाली ऊर्जा की दैनिक शिपिंग में 95 प्रतिशत की गिरावट आई है. 

होर्मुज तो पहले से ही खुला था... मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान ने उड़ाया ट्रंप के 'युद्ध लक्ष्य' का मजाक
पाकिस्तान ने उड़ाया अमेरिका के युद्ध रणनीति का मजाक.
  • अमेरिका ने ईरान को 15 पॉइंट का शांति प्रस्ताव भेजा है, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की मांग शामिल है
  • पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने US की होर्मुज खोलने की मांग का मजाक उड़ाते हुए उसकी रणनीति पर सवाल उठाए
  • होर्मुज विश्व के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जहां से वैश्विक कच्चे तेल का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है
इस्लामाबाद:

अमेरिका जंग के बीच ईरान से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खोलने की मांग कर रहा है. लेकिन पाकिस्तान ट्रंप की इस मांग का मजाक उड़ा रहा है. ट्रंप ने हाल ही में 15 पॉइंट का एक शांति प्रस्ताव ईरान को भेजा, जिसमें होर्मुज को फिर से खोलने की मांग भी शामिल थी. लेकिन पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ईरान में अमेरिका की इस युद्ध रणनीति का मज़ाक उड़ाया. ये तब हो रहा है जब इस्लामाबाद मिडिल ईस्ट संघर्ष को कम करने के लिए खुद को मध्यस्थ के रूप में पेश कर रहा है. सवाल ये है कि पाकिस्तान ये कैसी मध्यस्थता कर रहा है. 

जंग का लक्ष्य होर्मुज को खोलना हो गया

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ख्वाजा आसिफ ने एक्स से बातचीत में वाशिंगटन के बदलते मकसद पर सवाल उठाया. उन्होंने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने के पीछे उसे ही जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि अमेरिका-इजरायल अभियान का ध्यान अब होर्मुज को फिर से खोलने की ओर लगा है, जो कि युद्ध से पहले ही खुला हुआ था. आसिफ ने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि जंग का लक्ष्य होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना हो गया है, जो जंग से पहले ही खुला हुआ था.

बता दें कि होर्मुज तेल व्यापार के लिहाज से विश्व का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है. यह रास्ता मिडिल ईस्ट संघर्ष के चलते लगभग बंद सा हो गया है. बता दें कि वैश्विक कच्चे तेल और लिक्विड प्राकृतिक गैस का लगभग पांचवां हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है. 

ये भी पढ़ें- होर्मुज का हाहाकार अभी खत्म भी नहीं हुआ कि ईरान दुनिया पर तेल का एक और फंदा कसने जा रहा

होर्मुज शिपिंग में 95% की गिरावट

अमेरिका और इज़रायल के हमलों से शुरू हुई जंग के जवाब में तेहरान ने पूरे क्षेत्र में हमले किए और होर्मुज के रास्ते तक पहुंच को सख्ती से ब्लॉक कर दिया. जिसकी वजह से इस रास्ते से होकर गुजरने वाली ऊर्जा की दैनिक शिपिंग में 95 प्रतिशत की गिरावट आई है. शिपिंग उद्योग की खुफिया जानकारी देने वाली वेबसाइट लॉयड्स लिस्ट के मुताबिक, इस समुद्री रास्ते से आमतौर पर प्रतिदिन लगभग 120 जहाज गुजरते हैं. हालांकि, एनालिटिक्स फर्म केप्लर के मुताबिक, 1 से 25 मार्च के बीच, मालवाहक जहाजों ने सिर्फ 155 बार ही इस रास्ते को पार किया,  यानी 95 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

युद्ध खत्म करने की क्या है प्लानिंग?

 ईरान ने बुधवार को अमेरिका के सीजफायर के प्रस्ताव को खारिज करते हुए अपना जवाबी प्रस्ताव भेजा. इसे साथ ही उसने इजरायल और खाड़ी अरब देशों पर हमले करना भी जारी रखा. पाकिस्तान के दो अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस को अमेरिका के 15 पॉइंट के प्रस्ताव के बारे में बताया, जिसमें प्रतिबंधों में ढील, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक हटाना, हमले रोकना और होर्मुज को फिर से खोलना शामिल है. 

जंग खत्म करने पर क्या है ईरान का रुख?

वहीं ईरान ने अपना प्रस्ताव सरकारी टीवी के जरिए जारी किया. जिसमें उनके नेताओं की हत्याओं पर रोक, युद्ध खत्म करना, जंग के नुकसान की भरपाई और दुश्मनी का लिखित अंतऔर होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का कंट्रोल शामिल है. बाद में ईरान के विदेश मंत्री ने सरकारी टीवी को बताया कि दुश्मन के साथ अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है और न ही हमारी उनसे बातचीत की कोई योजना है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hormuz Blockade, Khawaja Asif Statement, Us Iran Air Attack, Iran Israel, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com