पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने देश में पिछले साल हुए आम चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ आठ फरवरी को ‘काला दिवस' के रूप में मनाने के लिए शनिवार को रैलियां आयोजित कीं, जिसके बाद पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया. इमरान खान की पार्टी ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी स्वाबी में अपनी मुख्य रैली का आयोजन किया था. प्रांत में पार्टी सत्ता में है. इसने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से देश भर में प्रदर्शन करने के लिए कहा था.
पार्टी ने इससे पहले लाहौर स्थित एतिहासिक मीनार-ए-पाकिस्तान में रैली करने की योजना बनाई थी, लेकिन पंजाब प्रांत के प्राधिकारियों की ओर से अनुमति न मिलने के कारण उसे यह योजना स्थगित करनी पड़ी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पंजाब सरकार ने धारा 144 लागू की
मरयम के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पूरे प्रांत में आठ फरवरी को धारा 144 लागू कर दी थी. हालांकि इसके बावजूद भी सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) ने सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में लाहौर में रैली की.
स्वाबी में रैली को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर खान ने कहा कि इमरान खान के बिना पाकिस्तान की राजनीति अधूरी है और उन्होंने सरकार से ‘जनादेश चोरों' द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ दर्ज ‘मनगढ़ंत मामलों' को खारिज करने का आग्रह किया.
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने सेना प्रमुख को भेजे संदेश में कहा कि प्रांत में आतंकवाद है और आतंकवाद के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए एकता जरूरी है.
पिछले वर्ष 26 नवंबर और नौ मई 2023 की घटनाओं में सरकार की कथित संलिप्तता पर बात करते हुए गंडापुर ने दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी इन मामलों की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित करने से डरती है.
भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती
इमरान की पार्टी के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए कार्यक्रम स्थल के अंदर और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था.
पुलिस ने समूहों में प्रदर्शन करने वालों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने पार्टी के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी की बेटी मेहर बानो कुरैशी सहित कई कार्यकर्ताओं को मुल्तान शहर में गिरफ्तार कर लिया.
उन्होंने कथित तौर पर चुराए गए जनादेश के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ‘‘कठपुतली सरकार'' के खिलाफ प्रदर्शन किया.
पुल चट्टा में धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में जाहिद बहार हाशमी और दलीर मेहर को भी गिरफ्तार किया गया.
इमरान की पार्टी ने कहा कि सेना और मौजूदा शासकों ने पिछले साल आठ फरवरी के आम चुनावों में लोगों के जनादेश को चुराया था.
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता मलिक अहमद खान भछार ने कहा कि वर्तमान में सत्ता में मौजूद पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाए और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रतिद्वंद्वियों को विजेता घोषित कर दिया जबकि वे हार रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं