विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2017

पाकिस्तान में एक विस्फोट में दो सैनिकों की मौत, तीन घायल

पाकिस्तानी सेना कल कबायली जिले दक्षिण वजीरीस्तान के अंगोर अड्डा क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही थे. सेना ने कहा, “तलाशी के दौरान एक आईईडी फट गया जिससे दो सैनिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.”

पाकिस्तान में एक विस्फोट में दो सैनिकों की मौत, तीन घायल
प्रतीकात्मक फोटो
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी कबायली क्षेत्र में एक आईईडी फटने से कम से कम दो सैनिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.

पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला रद्द

पाकिस्तानी सेना कल कबायली जिले दक्षिण वजीरीस्तान के अंगोर अड्डा क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही थे. सेना ने कहा, “तलाशी के दौरान एक आईईडी फट गया जिससे दो सैनिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.”

यह तलाशी अभियान इस साल फरवरी में शुरू हुए देशव्यापी ऑपरेशनों में से एक ऑपरेशन रद्द-उल-फसाद का हिस्सा था. इसके अलावा पंजाब रेंजर्स ने आतंकवाद विरोधी विभाग की पुलिस और खुफिया अधिकारियों के साथ मिलकर फैसलाबाद और इस्लामाबाद के उपनगरों में खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान (आईबीओ) चलाया.

वीडियो- पाक बोट में विस्फोट
सेना ने बताया कि सुरक्षा बलों ने 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और कुछ अवैध हथियार भी जब्त किए गए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, IED Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com