विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2013

पाकिस्तान ने लगाया भारत पर गोलीबारी का आरोप

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय सेना पर नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे छह पाकिस्तानी घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्थानीय मीडिया ने अधिकारी के हवाले से कहा है कि भारतीय सेना ने कोटली सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है और पाकिस्तानी नागरिकों पर रॉकेट से हमला किया। अधिकारियों ने कहा है कि गोलीबारी की ताजा घटना में महिला और बच्चे घायल हुए हैं।

यह घटना भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की न्यूयार्क में हुई मुलाकात के कुछ ही दिनों बाद घटी है। दोनों नेता नियंत्रण रेखा पर तनाव घटाने पर सहमति जाहिर की।

दोनों देशों ने 2003 में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौता किया था और उसके बाद से दोनों तरफ से अपेक्षाकृत शांति बन सकी।

लेकिन इस वर्ष जनवरी में दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया और दोनों ही एक-दूसरे पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते आ रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सेना, सीमा पर मुठभेड़, पाकिस्तानी घुसपैठ, एलओसी पर मुठभेड़, Army, LoC Encounter, Pakistan