विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2014

पाकिस्तान ने गिरफ्तार किए 25 भारतीय मछुआरे

कराची:

पाकिस्तान ने अपनी जल सीमा का उल्लंघन करने के लिए 25 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी मोहम्मद अनवार ने बताया कि भारतीय मछुआरों को सोमवार तड़के गिरफ्तार किया गया और उनकी नौकाएं जब्त की गई।

भारत एवं पाकिस्तानी मछुआरों को एक दूसरे के देश की एजेंसियां अक्सर गिरफ्तार करती हैं क्योंकि अरब सागर में दोनों की कोई स्पष्ट निर्धारित जल सीमा नहीं है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, भारतीय मछुआरे, भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, Pakistan, Indian Fishermen, Indian Fishermen Arrested