विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2013

पाक सेना ने हमले की बात से किया इनकार, भारत के दावे को बताया 'दुष्प्रचार'

पाक सेना ने हमले की बात से किया इनकार, भारत के दावे को बताया 'दुष्प्रचार'
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पार कर दो भारतीय सैनिकों की हत्या कर दिए जाने से जुड़े भारतीय सेना की दलील को खारिज करते हुए कहा कि इस आरोप का उद्देश्य सप्ताहांत में हुई एक अन्य घटना से ध्यान हटाना है।

पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी ने नियंत्रण रेखा पर बेवजह गोलीबारी किए जाने के भारत के आरोप को खारिज कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि भारत रविवार को भारतीय सैनिकों द्वारा एक पाकिस्तानी चौकी पर किए गए हमले से ध्यान भटकाने के लिए यह दुष्प्रचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि हमले में एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई थी।

अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने कमांडरों के साथ जमीनी स्तर पर छानबीन की और पाया कि पाकिस्तानी बलों ने नियंत्रण रेखा पार नहीं की है और न ही कोई हमला किया है।

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तानी बलों द्वारा दो सैनिकों की हत्या को उकसाने वाली कार्रवाई करार दिया और कहा कि नई दिल्ली इस मुद्दे को इस्लामाबाद के समक्ष उठाएगा।

भारत और पाकिस्तान ने 2003 के आखिर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम लागू किया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाक सेना, Pak Army, हमले से इनकार, दुष्प्रचार, Firing On Border, LoC, सीमा पर फायरिंग, भारत-पाकिस्तान सीमा, Indo-pak Border
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com