विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2019

पाक वायुसेना प्रमुख ने अपने अधिकारियों को दी चौकस रहने की नसीहत, कहा- चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं 

पुलवामा आतंकवादी हमले व फिर भारतीय वायुसेना और पाकिस्तानी वायुसेना के बीच टकराव के बाद उनका बयान आया है.

पाक वायुसेना प्रमुख ने अपने अधिकारियों को दी चौकस रहने की नसीहत, कहा- चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं 
पाकिस्तान के एयरफोर्स प्रमुख ने सेना से चौकन्ना रहने को कहा
नई दिल्ली:

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी के बीच पाकिस्तान के वायुसेना प्रमुख ने सोमवार को अपनी सेना को नसीहत दी है. उन्होंने अपनी सेना से कहा कि वह आगे भी चौकस रहे. वायुसेना प्रमुख ने कहा कि अभी जैसे हालात हैं उसे देखते हुए यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि हमारी चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं. पुलवामा आतंकवादी हमले व फिर भारतीय वायुसेना और पाकिस्तानी वायुसेना के बीच टकराव के बाद उनका बयान आया है. पाकिस्तान के डॉन अखबार के अनुसार पाकिस्तान वायुसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि वायुसेना प्रमुख मुजाहिद अनवर खान ने अग्रिम संचालन अड्डों (एफओबी) के दौरे के दौरान यह बात कही. वहां उन्होंने लड़ाकू और जमीनी चालक दल, वायु रक्षा एवं अभियांत्रिकी कर्मियों, जवानों और नागरिकों से बातचीत की.

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को वायु सेना के हॉस्टल में किया गया शिफ्ट

कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे. उसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. बढ़ते जनाक्रोश के बीच भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को आतंकवाद निरोधक अभियान चलाया था और पाकिस्तान के अंदर घुसकर जैश-ए- मोहम्मद के प्रशिक्षिण शिविर को निशाना बनाया था. अगले ही दिन पाकिस्तान ने 24 एफ 16 विमानों को लेकर पलटवार किया था.

8 दिन टॉर्चर झेलने के बाद ऐसे भारत लौटे थे पाकिस्तान में फंसे पायलट नचिकेता

खान ने बालाकोट में भारतीय वायुसेना के हमले का जिक्र करते हुए कहा कि चुनौतियां अभी समाप्त नहीं हुई हैं और हमें दुश्मन के किसी भी आक्रमण का जवाब देने के लिए सदैव चौकस और तैयार रहना चाहिए. पिछले हफ्ते पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा एक भारतीय विमान को मार गिराने को याद करते हुए वायुसेना प्रमुख ने कहा कि पूरे देश को पाकिस्तानी वायुसेना पर गर्व है जिसने शत्रु के साथ हाल के संघर्ष में हमारे देश की संप्रभुता की रक्षा का शानदार काम किया.

VIDEO: तीनों सेना अध्यक्ष ने की प्रेस कांफ्रेंस.

 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Air Force Chief
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com