विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2017

पाकिस्तान अपनी सरजमीं का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए न करे : अमेरिका

अमेरिका के एक शीर्ष जनरल का कहना है कि पाकिस्तान यह सुनिश्चित करे कि उसकी सरजमीं का इस्तेमाल पड़ोसियों के खिलाफ किसी भी आतंकी हमले के लिए न हो.

पाकिस्तान अपनी सरजमीं का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए न करे : अमेरिका
प्रतीकात्मक फोटो.
  • शीर्ष अमेरिकी कमांडर ने पाक दौरे के दौरान कही यह बात
  • कमांडर जोसेफ वोटल इन दिनों हैं पाकिस्तान की यात्रा पर
  • वोटल पीएम अब्बासी सहित कई मंत्रियों और सेना कमांडर से मिले
इस्लामाबाद: अमेरिका के एक शीर्ष जनरल का कहना है कि पाकिस्तान यह सुनिश्चित करे कि उसकी सरजमीं का इस्तेमाल पड़ोसियों के खिलाफ किसी भी आतंकी हमले के लिए न हो. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल जोसेफ वोटल ने इस सप्ताह पाकिस्तान की यात्रा के दौरान यह बात कही. कमांडर के तौर पर यह पाकिस्तान की उनकी तीसरी यात्रा थी.

यह भी पढ़ें : जापान के वार से तबाह हुआ था अमेरिकी युद्धपोत, 70 साल बाद मिला मलबा

प्रधानमंत्री अब्बासी से मिले वाोटल
यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी, रक्षा मंत्री खुर्रम दस्तगीर, स्टाफ कमिटी जनरल के संयुक्त प्रमुख जनरल जुबैर हयात और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से मुलाकात की. अमेरिकी दूतावास ने कहा, पाकिस्तानी नेताओं के साथ बातचीत में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी पक्षों को यह सुनिश्चित करने पर काम करना चाहिए कि पाकिस्तान की धरती का उसके पड़ोसियों के खिलाफ आतंकवादी हमले करने या उनकी योजना बनाने के लिए इस्तेमाल ना हो. 

यह भी पढ़ें :  आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह के रूप में पाक सरजमीं का इस्तेमाल करने से रोकें : जॉन केरी
​
VIDEO: मजबूत हुए भारत-अमेरिकी संबंध



अब्बासी ने उठाया कश्मीर का मुद्दा
जनरल वोटल ने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं तो दोनों देशों को सैन्य संबंधों को और मजबूत करने की जरूरत है. वोटल ने शनिवार को प्रधानमंत्री अब्बासी से मुलाकात की. इस दौरान अब्बासी ने कहा कि अफगानिस्तान में चल रहे संघर्ष के कारण पाकिस्तान सबसे ज्यादा प्रभावित है. इसके कारण वहां शांति और स्थिरता में पाकिस्तान की महत्वपूर्ण दावेदारी है. अब्बासी ने वोटल के समक्ष कश्मीर मुद्दा भी उठाया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Terror Activities
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com