विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2011

पाक को 35 करोड़ डॉलर की सहायता देने का आह्वान

संयुक्त राष्ट्र ने बाढ़ राहत के रूप में पाकिस्तान सरकार को लगभग 35.70 करोड़ डॉलर की मदद करने की अपील की है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र ने बाढ़ राहत के रूप में पाकिस्तान सरकार को लगभग 35.70 करोड़ डॉलर की मदद करने की अपील की है। बाढ़ के कारण पाकिस्तान में 50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता मार्टिन नेसिर्की के हवाले से सोमवार को कहा है कि इस अपील का उद्देश्य पाकिस्तान के दक्षिणी प्रांतों (सिंध व बलूचिस्तान) में बुरी तरह प्रभावित परिवारों को अगले छह महीनों तक भोजन, पानी, साफ-सफाई, स्वास्थ्य और आपात आश्रय मुहैया कराना है। इस अपील का शीर्षक है - 'यूएन रैपिड रिस्पांस प्लान फॉर 2011। संयुक्त राष्ट्र के उपमहासचिव (मानवीय मामलों के समन्वयन के लिए), वलेरी एमोस ने कहा, "दक्षिणी पाकिस्तान में भयानक बाढ़ के कारण 50 लाख से अधिक लोग जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।" रपटों के अनुसार, इस वर्ष बारिश के कारण सिंध और बलूचिस्तान में 54 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। लगभग 10 लाख मकान नष्ट हो गए हैं और कम से कम 824,000 लोगों को शिविरों में शरण लेनी पड़ी है। संयुक्त राष्ट्र ने 20,000 से अधिक आश्रय किट और घरेलू सामान तथा 530,000 प्लास्टिक की चादरें वितरित किए हैं। सितम्बर के अंत तक 650,000 से अधिक लोगों को चिकित्सकीय देखभाल तथा 500,000 से अधिक लोगों को खाद्य सहायता उपलब्ध हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र ने 400,000 लोगों को आने वाले दिनों में शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
35 करोड़, सहायता, मदद, पाकिस्तान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com