विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2017

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी पहली बार हिंदी के लिए कुछ ऐसा करने जा रही है कि दिल खुश हो जाएगा

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी पहली बार 'साल का लोकप्रिय हिंदी शब्द' घोषित करेगी.

Also Read in
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी पहली बार हिंदी के लिए कुछ ऐसा करने जा रही है कि दिल खुश हो जाएगा
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी पहली बार घोषित करेगी 'साल का लोकप्रिय हिंदी शब्द'.
  • इस शब्द की घोषणा जनवरी 2018 में होगी.
  • हिंदी के सबसे पॉपुलर शब्द से रूबरू होंगे लोग.
नई दिल्ली: विश्व का प्रतिष्ठित शब्दकोष ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी हमेशा समय-समय पर हिंदी के नए शब्दों को जगह देती ही रहती है, मगर इस बार ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी पहली बार 'साल का लोकप्रिय हिंदी शब्द' घोषित करेगी. साल 2017 के लिए लोकप्रिय हिंदी शब्द का चयन किया जाएगा. हालांकि, इसकी चयन प्रक्रिया इतनी आसान नहीं होगी, क्योंकि जिस शब्द का चयन किया जाएगा, उसे कई मानकों पर खरा उतरना होगा. 

हालांकि, इस शब्द की घोषणा जनवरी 2018 में होगी. यानी कि 2017 के शब्द की घोषणा अगले साल 2018 में. यह हिंदी शब्द कोई ऐसा शब्द या अभिव्यक्ति का स्वरूप होगा जिसे इस साल लोगों के बीच बहुत पसंद किया गया हो. चयनित शब्द को साल भर के लोकाचार, मनोभाव और मानसिक व्यस्ताताओं को दर्शाने वाला होना चाहिए. यह आवश्यक नहीं कि यह कोई नया शब्द हो लेकिन इसका किसी भी तरह 2017 से बहुत मजबूत संबंध होना चाहिए. 

यह भी पढ़ें - ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जुड़ा 'जुगाड़' शब्द, 'फुकरों' ने जताई खुशी

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने देशभर के हिंदी बोलने वालों से इस शब्द के चयन में मदद करने का आह्वान किया है. इसके लिए प्रविष्टियां 29 नवंबर से पहले भेजनी हैं. आम लोगों से सुझाव लेने के बाद इस शब्द का चयन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के हिंदी शब्दकोश दल द्वारा किया जाएगा. साथ ही एक भाषा विशेषओं की समिति भी इस काम में मदद करेगी. 

यह भी पढ़ें - 'अन्‍ना', 'अच्‍छा', 'अब्‍बा' और सूर्य नमस्‍कार समेत भारतीय भाषाओं के 70 शब्‍द ऑक्‍सफोर्ड ड‍िक्‍शनरी में शामिल

इस समिति में लेखक-प्रकाशक नमिता गोखले, भारतीय भाषा विशेषज्ञ कृतिका अग्रवाल, पत्रकार सौरभ द्विवेदी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया की वरिष्ठ संपादकीय प्रबंधक मलिका घोष और रांची विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर पूनम निगम सहाय शामिल हैं.

VIDEO: हंगामे के डर से ऑक्सफोर्ड बुक स्टोर ने रद्द की तीस्ता की किताब पर चर्चा (इनपुट भाषा से)
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Oxford Dictionary Of Family Names In Britain And Ireland, Oxford Dictionary, Popular Hindi Word Of The Year
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com