विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2011

मिस्र के शासक आपातकाल हटाएं : ओबामा

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि मिश्र के अंतरिम सैन्य शासकों को देश से आपातकालीन कानून को अब हटा लेना चाहिए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: मिस्र में अंतरराष्ट्रीय पर्यवक्षकों की निगरानी में आगामी आम चुनाव कराने के फैसले का स्वागत करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वहां के अंतरिम सैन्य शासकों को देश से आपातकालीन कानून को अब हटा लेना चाहिए। मिस्र के फील्ड मार्शल मोहम्मद हुसैन तन्तावी से ओबामा की फोन पर हुई बातचीत के बारे में व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा गया है उन्होंने (राष्ट्रपति ओबामा) ने मिस्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की निगरानी में चुनाव करवाने की इच्छा का स्वागत किया है और मिस्र से नागरिकों के खिलाफ सैन्य अभियोग खत्म करने तथा आपातकालीन कानून हटाने का भी आग्रह किया है। बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति ओबामा ने मिस्र के फील्ड मार्शल तन्तावी से बातचीत में अमेरिका और मिस्र के बीच घनिष्ठ संबंधों का जिक्र किया और मिस्र में लोकतंत्र के लिए पूरा सहयोग देने की बात कही है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, दोनों नेता मिस्र में आगामी चुनाव में सभी लोकतांत्रिक मानकों के साथ बिल्कुल स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने पर सहमत हुए। राष्ट्रपति ओबामा ने मजबूत, शांतिपूर्ण, सहयोगी और लोकतांत्रिक मिस्र के लिए वहां की जनता की आंकांक्षा का सम्मान करने की बात कही है। दोनों नेताओं के बीच मिस्र की आर्थिक स्थिति पर भी चर्चा हुई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ओबामा, मिश्र, आपातकाल, Obama, Egypt, Emergency
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com