विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2017

उत्तर कोरिया ने कहा, संयुक्त सैन्याभ्यास में शामिल होकर ऑस्ट्रेलिया ने कर ली है 'खुदकुशी'

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने इसी महीने इससे पहले संकल्प लिया था कि अगर उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर हमला किया तो आस्ट्रेलिया की सेना अमेरिकी सेना के साथ लड़ेगी.

उत्तर कोरिया ने कहा, संयुक्त सैन्याभ्यास में शामिल होकर ऑस्ट्रेलिया ने कर ली है  'खुदकुशी'
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन (फाइल फोटो)
  • यह आपदा को न्यौता देने वाला खुदकुशी जैसा कदम है.
  • टर्नबुल : रक्षा मामलों में आस्ट्रेलिया और अमेरिका साथ हैं.
  • आस्ट्रेलिया की सेना अमेरिकी सेना के साथ लड़ेगी.
प्योंगयांग: एक साझा अभ्यास को लेकर तिलमिलाऐ उत्तर कोरिया ने एक बयान जारी कर ऑस्ट्रेलिया को आड़े हांथों लिया है. उत्तर कोरिया ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि प्योंगयांग के परमाणु कार्यक्रम को लेकर उपजे किसी तरह के संघर्ष की स्थिति में अमेरिका को सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त कर और अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्याभ्यास में शामिल होकर आस्ट्रेलिया ने 'खुदकुशी' कर ली है. आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने इसी महीने इससे पहले संकल्प लिया था कि अगर उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर हमला किया तो आस्ट्रेलिया की सेना अमेरिकी सेना के साथ लड़ेगी.

टर्नबुल ने पिछले सप्ताह कहा था कि रक्षा मामलों में आस्ट्रेलिया और अमेरिका साथ हैं.

यह भी पढे़ं : US की चेतावनी- उत्तर कोरिया के खिलाफ बल प्रयोग के लिए तैयार है अमेरिका

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने रक्षा मंत्रालय के अज्ञात अधिकारी के हवाले से कहा है कि वाशिंगटन के प्रति टर्नबुल द्वारा जताया गया समर्थन और सैन्याभ्यास में शामिल होने के चलते आस्ट्रेलिया के खिलाफ 'न्याय के लिए प्रतिरोधक उपाय' अपनाने के लिए उत्तर कोरिया स्वतंत्र है. केसीएनए की रिपोर्ट में कहा गया है, 'यह आपदा को न्यौता देने वाला खुदकुशी जैसा कदम है, राजनीतिक अपरिपक्वता से भरा है और मौजूदा परिस्थितियों की गंभीरता से अनभिज्ञता जैसा है.'

यह भी पढे़ं : दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेई इन ने कहा कोरियाई प्रायद्वीप में कोई युद्ध नहीं होगा

उत्तर कोरिया से मिली चेतावनी के जवाब में टर्नबुल ने सोमवार को जवाबी हमला करते हुए कहा, 'उत्तर कोरिया ने प्रदर्शित कर दिया है कि उसे अपने ही नागरिकों की कोई फिक्र नहीं है, सुरक्षा की कोई फिक्र नहीं है और पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंधों की कोई फिक्र नहीं है और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों की कोई फिक्र नहीं है.'

VIDEO :  जानें किम जोंग-उन से जुड़ी दस बाते​

टर्नबुल ने कहा कि उन्होंने 'सभी देशों को अपनी कोशिशें तेज करने के लिए कहा है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पारित प्रस्ताव पर कार्रवाई भी शामिल है'.(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America And South Korea Joint Operation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com