उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन.(फाइल फोटो)
- निरस्त्रीकरण समझौते के तहत उ. कोरिया ने योंगब्योन संयंत्र बंद कर दिया था
- तीसरे परमाणु परीक्षण के बाद इसकी मरम्मत का काम फिर किया शुरू
- दावाः सितंबर से जून के बीच में दोगुनी मात्रा में प्लूटोनियम उत्पादन किया
सोल:
उत्तर कोरिया की मुख्य परमाणु सुविधा की नई छवियों से पता चलता है कि उसने अपने हथियार कार्यक्रम के लिए पूर्व में लगाए गए अनुमान से कहीं अधिक प्लूटोनियम का उत्पादन किया है. अमेरिका की एक बेवसाइट का आकलन ऐसे समय में सामने आया है जब प्योंगयांग की महत्वाकांक्षा को लेकर तनाव चरम पर है. निगरानी रखने वाली वेबसाइट 38 नॉर्थ जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय से संबद्ध है. इसमें शुक्रवार को बताया गया है कि योंगब्योन परमाणु परिसर की थर्मल छवि दर्शाती है कि प्योंगयांग ने पिछले साल सितंबर और इस साल जून के बीच में कम से कम दोगुनी मात्रा में प्लूटोनियम का उत्पादन किया है.
इसमें बताया गया है, रेडियोकेमिकल प्रयोगशाला बीच-बीच में संचालित होती है और भारी मात्रा में प्लूटोनियम का उत्पादन करने के लिए स्पष्ट रूप से कम से कम दो पुनर्प्रसंस्करण अभियान चलाए गए जिनके बारे में पता नहीं चला. इससे उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार भंडार को और बढ़ाया जा सके. निरस्त्रीकरण समझौते के तहत 2007 में उत्तर कोरिया ने योंगब्योन संयंत्र बंद कर दिया था, लेकिन प्योंगयांग के 2013 में तीसरे परमाणु परीक्षण के बाद इसकी मरम्मत का काम फिर शुरू कर दिया है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
North Korea, Nuclear Material, Kim Jong Un, America, Report