विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2017

परमाणु हथियारों के प्रसार के खिलाफ अभियान चलाने वाली संस्था ICAN को शांति का नोबेल पुरस्कार

इस समूह को 2007 में साथ शुरू किया गया था और इस समय दुनिया के 101 देशों में इसकी 468 सहयोगी काम कर रहे हैं.

Also Read in
परमाणु हथियारों के प्रसार के खिलाफ अभियान चलाने वाली संस्था ICAN को शांति का नोबेल पुरस्कार
फाइल फोटो
पूरी दुनिया से परमाणु हथियारों को खत्म करने के लिए अभियान चलाने वाले संगठन आईसीएएन को इस बार शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया  है. समूह को 2007 में साथ शुरू किया गया था और इस समय दुनिया के 101 देशों में इसकी 468 सहयोगी काम कर रहे हैं. सिविल सोसायिटी के लोग पूरी दुनिया में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने वाली संधि पर काम कर रही है.  

मशहूर ब्रिटिश लेखक काजुओ इशिगुरो को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार देने वाली समिति में शामिल बीआर एंडसरसन इस संस्था को शांति का नोबेल पुरस्कार देने पर कहा है कि हम लोग इस समय ऐसी दुनिया में जिसके ऊपर परमाणु युद्ध का खतरा है.' 

आपको बता दें कि जुलाई 2012 में 122 देशों ने संयुक्त राष्ट्र की संधि पर सहमति जताई थी जिसमें परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध की बात कही गई थी. लेकिन इस संधि से अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन, फांस ने खुद को अलग कर लिया था. इसके अलावा कई और परमाणु हथियार संपन्न देशों ने भी इस पर रुचि नहीं दिखाई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nobel Award 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com