नीरव मोदी (फाइल फोटो)
न्यूयॉर्क:
भारत में बैंक धोखाधड़ी के सबसे बड़े मामले में आरोपी नीरव मोदी की अंतरराष्ट्रीय आभूषण कारोबार कंपनी फायरस्टार डायमंड ने अमेरिका में दिवालिया घोषित किए जाने की अर्जी दी है. फायरस्टार डायमंड इंक ने न्यूयॉर्क की एक अदालत में
बैंकरप्सी नियम के चैप्टर 11 के तहत दिवालिया घोषित किए जाने की याचिका दायर की है. अदालत की सूचना के अनुसार यह मामला जज सीन एच लेन को आवंटित किया गया है.
यह भी पढ़ें : 50 करोड़ रुपये से अधिक NPA हुआ तो फ्रॉड मानकर जांच होगी : वित्त मंत्रालय
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार उसका परिचालन अमेरिका, यूरोप, पश्चिम एशिया व भारत सहित कई देशों में फैला है. उसने अपनी मौजूदा स्थिति के लिए नकदी व आपूर्ति श्रृंखला में दिक्कतों को जिम्मेदार बताया है. अदालत में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार कंपनी ने 10 करोड़ डालर की आस्तियों व कर्ज का जिक्र किया है. कंपनी के अटार्न लेसतात विंटर्स जूरेलर ने इस बारे में भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया.
VIDEO : पीएनबी घोटाले के बाद- बैंक फ्रॉड पर सरकार की सख्ती
नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी व उनसे जुड़ी फर्मों पर पीएनबी से लगभग साढ़े 12 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को 1322 करोड़ के एक और फ्रॉड की जानकारी दी है, जो नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने किया है. इसके साथ ही अब ये घोटाला पहले के 11300 करोड़ से बढ़कर 12622 करोड़ का हो गया है.
(इनपुट : भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Firestar Diamond International, Nirav Modi