अबुजा: 
                                        
                                                                        
                                    
                                नाइजीरिया की राजधानी में एक व्यस्त बस स्टॉप पर हुए विस्फोट में मृतक संख्या आज 75 पहुंच गई और इसके बढ़ने की आशंका है।
विस्फोट के लिए किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने इस्लामी उग्रवादियों पर हमले का आरोप लगाया है।
स्वास्थ्य मंत्री ओन्येबुची चुकवू ने आज अस्पतालों में घायलों से मुलाकात की और उनकी संख्या 141 बताई। उन्होंने कहा कि मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।
नाइजीरिया में सत्ता के केंद्र से कुछ ही मील दूर हुए विस्फोट ने पांच साल पहले से चल रहे इस्लामी उग्रवाद को रोकने में सेना की क्षमता पर संदेह पैदा किए हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
                                        नाइजीरिया, बस स्टॉप पर विस्फोट, नाइजीरिया में धमाका, Nigerian Bus Station, Nigeria, Blast In Nigeria
                            
                        