विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2011

नाइजीरिया के पूर्व गवर्नर दुबई से ब्रिटेन निर्वासित

नाइजीरिया के एक शक्तिशाली पूर्व गवर्नर को ब्रिटेन की बैंकों में 29.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि डालने के आरोप में लंदन निर्वासित कर दिया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लागोस: नाइजीरिया के एक शक्तिशाली पूर्व गवर्नर को ब्रिटेन की बैंकों में 29.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि डालने के आरोप में लंदन निर्वासित कर दिया गया है। नाइजीरिया में लाखों लोगों द्वारा शनिवार को राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के चंद घंटों पहले जेमस इबोरी को निर्वासित किया गया। नाइजीरियाई अधिकारियों ने बताया कि देश के तेल बहुल डेल्टा प्रदेश के पूर्व गवर्नर के निर्वासन में विलंब हुआ, क्योंकि इबोरी ने अभियोग के राजनीति से प्रेरित होने का आरोप लगाया था। उन्हें मई में इंटरपोल के वारंट पर दुबई निर्वासित किया गया था, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया है कि वह कितने दिनों तक वहां हिरासत में रहे। दुबई की शीर्ष अदालत ने दिसंबर में इबोरी के ब्रिटेन निर्वासन का आदेश सुनाया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नाइजीरिया, गवर्नर, निर्वासन, दुबई, लंदन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com