विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2011

नाइजीरिया में चुनावी हिंसा, 17 मरे

नाइजीरिया में राष्ट्रपति चुनाव के बाद उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में हुई हिंसक घटनाओं में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।
अबुजा: नाइजीरिया में राष्ट्रपति चुनाव के बाद उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में हुई हिंसक घटनाओं में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गोम्बे स्टेट स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा निदेशक जेम्स महादी ने कहा, "हमने कम से कम पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है और कई लोग घायल हुए हैं।" गोम्बे प्रांत के केंद्रीय चिकित्सा केंद्र के प्रमुख अली मिशेलिजा ने कहा कि उन्होंने 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है और 71 घायलों का उपचार किया गया है। नाइजीरिया में शनिवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के परिणाम घोषित किए जाने के दौरान मंगलवार को उत्तरी नाइजीरिया में हिंसा की यह घटनाएं हुईं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नाइजीरिया, 17 लोग, मौत, हिंसा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com