विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2018

न्यूजीलैंड के दस्तावेजों में हुआ खुलासा, 1981 में हुई थी ब्रिटेन की महारानी की हत्या की कोशिश

पुलिस ने इस घटना पर पर्दा डाल दिया था.

न्यूजीलैंड के दस्तावेजों में हुआ खुलासा, 1981 में हुई थी ब्रिटेन की महारानी की हत्या की कोशिश
ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ.
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड की खुफिया एजेंसी के दस्तावेज से खुलासा हुआ है कि साल 1981 में जब ब्रिटेन की महारानी न्यूजीलैंड के दौरे पर आई हुई थीं तब मानसिक रूप से परेशान चल रहे एक किशोर ने उनकी हत्या की कोशिश की थी. पुलिस ने इस घटना पर पर्दा डाल दिया था.

न्यूजीलैंड की खुफिया एजेंसी ‘सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस’ (एसआईएस) ने खुलासा किया है कि क्रिस्टोफर लेविस ने दुनेदिन शहर में महारानी की कार की तरफ एक गोली चलाई थी.

इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था. पुलिस ने कथित तौर पर शाही सुरक्षा में शामिल पार्टी को गोली की आवाज को लेकर आश्वस्त किया था कि यह पटाखा फूटने की आवाज है.

17 वर्षीय लेविस को पुलिस ने कुछ समय बाद ही सशस्त्र डकैती के मामले में गिरफ्तार कर लिया था.

एसआईएस के इस दस्तावेज का खुलासा मीडिया द्वारा किए गए आग्रह के बाद हुआ है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand, Britain, Queen Elizabeth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com