विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2011

जनरल पेट्रियस सेना से सेवानिवृत्त, बनेंगे नए सीआईए प्रमुख

जनरल डेविड पेट्रियस अमेरिकी सेना से सेवानिवृत्त हो गए हैं और अब वह सीआईए प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे।
वाशिंगटन: अपनी पीढ़ी के बेहतरीन कमांडरों में से एक माने जाने वाले जनरल डेविड पेट्रियस अमेरिकी सेना से सेवानिवृत्त हो गए हैं और अब वह सीआईए प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। ग्यारह सितंबर 2001 के हमले के बाद उत्पन्न कठिन परिस्थितियों में पेट्रियस अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ जनरलों में से एक के रूप में उभर कर सामने आए जब उन्होंने इराक और अफगानिस्तान में सफलतापूर्वक देश का नेतृत्व किया। पेट्रियस को सेना के लिए युद्धक्षेत्र, आतंकवाद विरोधी नीति और सैन्य नियमावली तैयार करने का श्रेय भी दिया जाता है। पेट्रियस को सैन्य कमांडर के रूप में आखिरी दायित्व अफगानिस्तान में अमेरिकी और नाटो सेनाओं का नेतृत्व करने का दिया गया था। तालिबान और अल कायदा के खिलाफ अपने इस दायित्व को उन्होंने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। व्हाइट हाउस के अनुसार, औपचारिक सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जनरल पेट्रियस को अमेरिकी सेना में उनके ऐतिहासिक करियर और सेवा तथा इराक एवं अफगानिस्तान में राष्ट्रीय सुरक्षा में अभूतपूर्व योगदान के लिए बधाई दी।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जनरल पेट्रियस, सेना, सेवानिवृत, सीआईए प्रमुख
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com