विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2018

जांच में खुलासा : पायलट के रोने और चिंता में होने के कारण हुआ भीषण नेपाल विमान हादसा

इस साल नेपाल में 'यूएस-बांग्ला' विमान इसलिए हादसे का शिकार हुआ था, क्योंकि विमान का पायलट उड़ान के दौरान भावना में बहकर रो पड़ा था.

जांच में खुलासा : पायलट के रोने और चिंता में होने के कारण हुआ भीषण नेपाल विमान हादसा
इस हादसे में 51 लोगों की मौत हुई थी.
  • इस हादसे में 51 लोगों की मौत हुई थी
  • इस विमान में 67 लोग और चालक दल के चार सदस्य सवार थे
  • इसी साल मार्च में हुआ था हादसा
काठमांडो: नेपाल में इस साल मार्च में हुए विमान हादसे की गुत्थी सुलझ गई है. इसी साल के मार्च में नेपाल में 'यूएस-बांग्ला' विमान इसलिए हादसे का शिकार हुआ था, क्योंकि विमान का पायलट उड़ान के दौरान भावना में बहकर रो पड़ा था. इस हादसे में 51 लोगों की मौत हुई थी, नेपाल के जांचकर्ताओं की एक रिपोर्ट के अनुसार ढाका से काठमांडो जाने वाले ‘यूएस-बांग्ला’ एयरलाइंस के इस विमान में 67 लोग और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. 12 मार्च को यह विमान काठमांडो के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के पास हवाईपट्टी से फिसलकर फुटबॉल मैदान में चला गया था, जिसके बाद विमान में आग लग गयी थी. इस संबंध में जांच के लिये नेपाल सरकार के नेतृत्व में जांच अधिकारी नियुक्त किये गये थे. 

यह भी पढ़ें: भारत में हुए ये 5 बड़े विमान हादसे, जिनमें गईं 230 जिंदगियां

उनके हवाले से इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ‘काठमांडो पोस्ट’ ने अपनी खबर में बताया कि विमान के पायलट कैप्टन आबिद सुल्तान जबरदस्त मानसिक तनाव से गुजर रहे थे और बेहद उद्विग्न थे. इसके कारण उन्होंने कई गलत फैसले किये और इसी कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. नेपाली जांचकर्ताओं ने इस रिपोर्ट में बताया कि पूरी उड़ान के दौरान सुल्तान का व्यवहार असंतुलित था. जांचकर्ताओं ने कहा कि ढाका से काठमांडो की एक घंटे की उड़ान में सुल्तान लगातार सिगरेट पी रहे थे. रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘जब हमने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर पर बातचीत का विश्लेषण किया तो हमें साफ तौर पर यह पता चला कि कैप्टन गंभीर मानसिक तनाव में थे और नींद की कमी से वह थके हुए लग रहे थे.’’ 

VIDEO: सिटी सेंटर : दिल्ली में अब नहीं कटेंगे पेड़, मुंबई विमान हादसे से उठते सवाल
रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘कई बार तो वह रो पड़े थे.’’ रिपोर्ट से यह भी पता चला कि सुल्तान ने कई बार अपनी महिला सहकर्मी (कंपनी में अन्य सहायक पायलट) को गाली दी और अनुचित व्यवहार किया. इसके अनुसार महिला सहकर्मी ने सुल्तान की बतौर प्रशिक्षक प्रतिष्ठा पर सवाल उठाया था और पूरे उड़ान के दौरान दोनों के संबंध चर्चा का प्रमुख विषय बने हुए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Plane Crash, US Bangla Airlines
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com