हाल ही में बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 रन पूरा करने में सफल रहा.बाबर इंटरनेशनल क्रिकेट में 16,000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले अब तक के केवल 35वें खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने यह बड़ा मुकाम सिर्फ 399 पारियों में हासिल किया है. बाबर ने अबतक अपने करियर में 66 टेस्ट, 144 वनडे और 145 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. बाबर जब इंटरनेशनल क्रिकेट में आए थे तो उनकी बल्लेबाजी और लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस से उनकी तुलना विराट कोहली से होने लगी थी, ऐसे में जानते हैं 141 वनडे पारियों के बाद किस बल्लेबाज का रिकॉर्ड बेहतर रहा है.
141 वनडे पारियों के बाद बाबर का रिकॉर्ड
बाबर आजम ने 144 वनडे की 141 पारी में अबतक 6671 रन बना चुके हैं जिसमें उनके नाम 38 शतक और 20 अर्धशतक शामिल है. बाबर का वनडे में औसत अबतक 53.36 का रहा है. वनडे फॉर्मेट में बाबर का सबसे बड़ा स्कोर 158 रन है.
141 वनडे पारियों के बाद हाशिम अमला का रिकॉर्ड
वहीं, हाशिम अमला की बात करें तो अमला ने अपने वनडे करियर के 141 पारियों के दौरान कुल 6626 रन बना लिए थे जिसमें उनका औसत 50.38 का रहा था. इस दौरान हाशिम अमला ने वनडे में 31 शतक और 23 अर्धशतक जोड़े थे. अमला का 141 वनडे पारियों तक सबसे बड़ा स्कोर 159 रन था. वहीं, अमला ने अपने वनडे करियर में ओवरऑल 181 मैच खेले जिसमें उन्होंने 178 पारियों में बल्लेबाजी की ,अमला ने करियर में 8113 रन बनाने में सफलता हासिल की. उनके नाम वनडे में कुल 27 शतक और 39 अर्धशतक दर्ज रहे हैं.
141 वनडे पारियों के बाद विराट कोहली का रिकॉर्ड
किंग के नाम से विख्यात विराट कोहली ने अपने वनडे करियर के पहले 141 पारियों तक 6224 रन बनाने में सफल रहे थे. कोहली ने इस दौरान 33 शतक और 21 अर्धशतक जमाए थे. विराट कोहली का औसत इस दौरान 51.86 का रहा था. बेस्ट स्कोर कोहली का 183 रन था. जो उनके वनडे करियर का अबतक का सबसे बड़ा स्कोर है. वैसे, कुल मिलाकर कोहली ने अबतक वनडे में 305 पारियों में अबतक 15109 रन बना लिए हैं जिसमें उनके नाम 55 शतक दर्ज है.
किसमें कितना है दम, बाबर आजम ने मारी बाजी, बनं नंबर 1
अब अगर 141 वनडे पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के बारे में देखें तो पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम 6671 रन के साथ नंबर 1 पर है. वहीं, औसत के मामले में भी नंबर 1 पर बाबर आजम हैं. बाबर का औसत 141 वनडे पारियों के बाद 53.36 का है, वहीं, विराट कोहली का औ सत 141 वनडे पारियों के बाद 51.86 का रहा था. वहीं, हाशिम अमला का औसत 141 वनडे पारियों के बाद 50.38 का रहा था, यानी 141 वनडे पारियोें के बाद सबसे ज्यादा रन और सबसे बेहतरीन औसत के मामले में नंबर 1 पर बाबर आजम हैं.
यह भी पढ़ें | नंबर 1 मिचेल स्टार्क, नंबर 2 जसप्रीत बुमराह, वसीम अकरम ने स्टार्क को बताया 'मॉडर्न डे ग्रेट'
यह भी पढ़ें | रजनीकांत के जबरा फैन हैं संजू सैमसन, Jailer 2 देखने के लिए बुक कर लिया पूरा थिएटर
यह भी पढ़ें | कोहली-गंभीर के बीच सबकुछ ठीक नहीं? BCCI ने सुलह के लिए प्रज्ञान ओझा को दी थी बड़ी जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें | World Cup 2027 के लिए वसीम जाफर ने चुनी भारत की Playing XI, रोहित-गिल ओपनर, कोहली नंबर-3; जडेजा-भुवी बाहर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं