विज्ञापन

नेपाल में पेट्रोल-डीजल हो गया सस्ता, बॉर्डर पार के भारतीय सामान पर लग रहे टैक्स पर भी गुड न्यूज

Nepal Petrol Diesel Prices Reduced: नेपाल में पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल व केरोसिन पर 12 रुपये की कटौती की गई है.

नेपाल में पेट्रोल-डीजल हो गया सस्ता, बॉर्डर पार के भारतीय सामान पर लग रहे टैक्स पर भी गुड न्यूज
Nepal Petrol Diesel Prices Reduced: नेपाल में पेट्रोल और डीजल हो गया सस्ता
  • नेपाल की नई सरकार ने भारत से 100 नेपाली रुपए से अधिक मूल्य के सामान पर कस्टम ड्यूटी लगाने का नियम बनाया था
  • नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल की कीमत में 2 रुपए और डीजल की कीमत में 12 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है
  • एलपीजी गैस के सिलेंडर की कीमत 150 रुपये बढ़ाकर अब 2160 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई है

Nepal Petrol Diesel Prices Reduced: नेपाल में बनी पीएम बालेन शाह की नई सरकार ने कुर्सी संभालने के एक महीने के अंदर कई ऐसे फैसले लिए हैं जिसने उथल-पुथल ला दिया है. इसमें से एक फैसला सीमा पार से आने वाले उन यात्रियों से कस्टम ड्यूटी (टैक्स) लेना है, जो भारत से 100 नेपाली रुपए (एनपीआर) से ज्यादा का सामान खरीदकर साथ ला रहे हैं. इसपर खूब बवाल हुआ तो बालेन शाह की सरकार को कुछ हद तक पीछे हटना पड़ा. बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों के लिए एक गंभीर समस्या यह भी थी कि नेपाल में पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों के बीच बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक भारतीय पेट्रोल पंपों की ओर रुख कर रहे थे. लेकिन हाल के दिनों में भारत के अंदर पंप पर नेपाली नागरिकों को तेल देने से इनकार किया जा रहा है. ऐसे में उनके लिए बालेन शाह एक अच्छी खबर और एक बुरी खबर लेकर आई है.

नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी की है. जबकि एलपीजी गैस की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है. नेपाली न्यूज साइट रातोपति की रिपोर्ट के अनुसार नई कीमत 30 अप्रैल से लागू हो गई है.

नोटिस जारी करते हुए नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे से पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल व केरोसिन पर 12 रुपये की कटौती की गई है. नई कीमतों के मुताबिक, पहली श्रेणी के क्षेत्रों में पेट्रोल की खुदरा बिक्री कीमत अब 214.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल-केरोसिन की कीमत 222.50 रुपये होगी.

निगम ने विमान ईंधन (जेट फ्यूल) और रसोई एलपीजी गैस की कीमत में बढ़ोतरी की है. विमान ईंधन (घरेलू) में जहां 7 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काठमांडू के लिए इसमें 46 अमेरिकी डॉलर प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई है. एलपीजी प्रति सिलेंडर 150 रुपये बढ़ गई है. अब नेपाल में रसोई गैस के पूरे सिलेंडर की कीमत 2160 रुपये हो गई है.

कस्टम ड्यूटी पर राहत

नेपाल की बालेन सरकार ने अपनी कमाई बढ़ाने के लिए हाल ही में नया नियम लागू किया था, जिसके तहत भारत से आने वाले उन लोगों से कस्टम ड्यूटी वसूली जा रही है, जो अपने साथ 100 नेपाली रुपये से ज्यादा का सामान लेकर वापस आ रहे हैं.

अब बालेन सरकार ने इस नियम के तहत विदेश से लाकर नेपाल में बेचे जाने वाले सभी सामान के पैकेट्स पर अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) लिखना जरूरी बना दिया है. लेकिन लोगों के विरोध और समस्याओं को देखते हुए सरकार ने अब इस पर पीछे हटने का फैसला किया है. सरकार ने तय किया है कि नई व्यवस्था के तहत सामान लेकर आने वाले लोग अब कस्टम पॉइंट पहुंचने पर वस्तुओं की एमआरपी को लेकर खुद घोषणा कर सकेंगे और क्लियरेंस हासिल कर सकेंगे. 

यह भी पढ़ें: भारतीय सामानों पर टैक्स लगाकर घिरी नेपाल सरकार पीछे हटी, घाटे और लोगों के बवाल के बाद फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal, Nepal Petrol Price, Nepal Diesel Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com