विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2017

शरीफ का दावा, पद से हटाने की 'साजिशें' 3 साल पहले शुरू हुई थीं, फिर बनूंगा प्रधानमंत्री 

शरीफ ने उन्हें प्रधानमंत्री पद से अयोग्य ठहराए जाने को 'मजाक' बताया और भरोसा जताया कि वह चौथी बार प्रधानमंत्री निर्वाचित होंगे.

Also Read in
शरीफ का दावा, पद से हटाने की 'साजिशें' 3 साल पहले शुरू हुई थीं, फिर बनूंगा प्रधानमंत्री 
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ. (फाइल फोटो)
  • नवाज शरीफ ने उन्हें पीएम पद से अयोग्य ठहराए जाने को मजाक बताया
  • उन्होंने चौथी बार प्रधानमंत्री निर्वाचित होने का भरोसा जताया
  • नवाज शरीफ ने कहा, मैं गद्दार नहीं, देशभक्त हूं
लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री पद से हटाने की 'साजिशें' तीन साल पहले ही शुरू हो गई थीं. शरीफ ने उन्हें प्रधानमंत्री पद से अयोग्य ठहराए जाने को 'मजाक' बताया और भरोसा जताया कि वह चौथी बार प्रधानमंत्री निर्वाचित होंगे.

यह भी पढ़ें : नवाज शरीफ के काफिले के वाहन से कुचलकर बच्चे की मौत

भ्रष्टाचार का एक भी उदाहरण देने में नाकाम रहे
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें अयोग्य ठहराने वाले न्यायाधीश उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी उदाहरण देने में नाकाम रहे. उन्होंने कहा, क्या इसे अयोग्यता कहनी चाहिए? मैं कल फिर जनता द्वारा प्रधानमंत्री बनाया जाऊंगा. गुजरांवाला शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए 67 वर्षीय शरीफ ने अपने समर्थकों से उनके साथ सड़कों पर उतरने का संकल्प लेने को कहा ताकि यह सुनिश्चित हो कि पाकिस्तान के निर्वाचित प्रधानमंत्री का और निरादर नहीं किया जाए. 

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री की कुर्सी गंवाने के बाद पहली नवाज शरीफ ने दी ये सफाई

VIDEO: क्या नवाज शरीफ का राजनैतिक करियर खत्म?



'मैं गद्दार नहीं, देशभक्त हूं'
शरीफ ने कहा, मुझे हटाने की साजिशें करीब साढ़े 3 साल पहले शुरू हो गई थीं और अंतत: उन्होंने (सैन्य प्रतिष्ठान और न्यायपालिका) अपमानजनक तरीके से मुझे निष्कासित कर दिया. मैं गद्दार नहीं हूं. मैं देशभक्त पाकिस्तानी हूं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Nawaz Sharif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com