विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2011

मोरक्को के शाह कम करेंगे अपनी शक्तियां

मोरक्को के शाह मोहम्मद छठवें ने प्रस्तावित संवैधानिक सुधार के लिए राजनीतिक शक्तियों को कम करने की रूपरेखा तैयार कर ली है
रबात: मोरक्को के शाह मोहम्मद छठवें ने प्रस्तावित संवैधानिक सुधार के लिए राजनीतिक शक्तियों को कम करने की रूपरेखा तैयार कर ली है और लोकतांत्रिक संसद के साथ संवैधानिक राजशाही की प्रतिबद्धता का वादा किया है। शाह ने कहा कि यह प्रस्ताव 1 जुलाई को जनमत संग्रह के लिए रखा जाएगा। वे शाह की कई शक्तियां प्रधानमंत्री और संसद को स्थानांतरित करेंगे। अरब जगत में चल रहे लोकप्रिय जन विद्रोह से प्रभावित होकर फरवरी में यहां लोकतंत्र समर्थक लोगों ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया था। इसको देखते हुए यह प्रस्ताव आया है। इस उत्तर अफ्रीकी मुस्लिम देश में 47 वर्षीय शाह ने वर्ष 1999 में सारी शक्तियां अपने हाथों में ली थी। वह देश की शीर्ष धार्मिक प्राधिकरण के प्रमुख भी हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मोरक्को, शाह, राजनीतिक शक्ति
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com