विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2023

'स्वरागिनी' की 'स्वरा' अब दिखने लगी हैं और भी ग्लैमरस, एक्ट्रेस हेली शाह की ये तस्वीरें हैं गवाह

सीरियल स्वरागिनी 7 साल पहले बंद हो गया था, जिसके बाद हेली शाह कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा बनी. हालांकि अब उनका गर्ली और चुलबुला लुक शांत और खूबसूरत एक्ट्रेस में बदल गया जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.

'स्वरागिनी' की 'स्वरा' अब दिखने लगी हैं और भी ग्लैमरस, एक्ट्रेस हेली शाह की ये तस्वीरें हैं गवाह
स्वरागिनी की स्वरा यानी हेली शाह का लुक हुआ वायरल
नई दिल्ली:

मशहूर टीवी सीरियल 'स्वरागिनी' में 'स्वरा'के किरदार से घर घर में मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस हेली शाह को कौन नहीं जानता. छोटी उम्र से एक्टिंग कर रही हेली शाह ने कई मशहूर टीवी शोज में काम किया है. लेकिन पिछले कुछ सालों में हेली शाह का लुक एकदम चेंज हो गया है. उनकी गर्ली और चुलबुला लुक अब शांत और खूबसूरत एक्ट्रेस में बदल गया जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. हैली ने हाल ही में साड़ी लुक में एक शानदार तस्वीर शेयर की जिसे देखकर लोग इस तस्वीर पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. कुछ लोगों को हैरानी हो रही है कि वो कितना बदल गई हैं.

स्वरागिनी के साथ-साथ हेली शाह ने ‘इश्क में मरजावां 2' में भी काम किया था और उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. 2015 में आए स्वरागिनी सीरियल में में स्वरा माहेश्वरी के किरदार को निभाकर हेली शाह घर घर में चहेती बन गई थी.

आपको बता दें कि 75वें कान्स समारोह में हेली शाह को इंडिया को रिप्रेजेंट करने का मौका मिला था और वो एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ रेड कार्पेट पर पहुंची थीं.

हेली का ये बदला रूप देखकर फैंस हैरान हो रहे हैं और ये हैरानी लाजमी है क्योंकि हेली पहले से ज्यादा सुंदर और कॉन्फिडेंस नजर आ रही हैं. उनका साड़ी लुक काफी स्टनिंग लग रहा है और इससे साफ संकेत मिलता है कि हेली अब नए रोल और नए चैलेंज एक्सेप्ट करने के लिए एकदम रेडी हैं.

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swaragini Actress Helly Shah, Helly Shah, हेली शाह, Helly Shah Serial, Helly Shah New Serial, Helly Shah Transformation, Helly Shah Fashion, Helly Shah Look, Helly Shah Update, Tv Serial, Tv Actress, Ndtv, Ndtv Hindi, Ndtv India, Ndtv News, Ndtv Khabar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com