Morocco Earthquake News Updates: अफ्रीकी देश मोरक्को तेज भूकंप से दहल गया है. अल जज़ीरा के अनुसार, शुक्रवार देर रात मोरक्को में आए भीषण भूकंप के बाद अब तक 2,000 से अधिक लोगों की मौंत हुई हैं. 6.8 तीव्रता के भूकंप से अबतक 2,012 से अधिक लोगों की जान (Morocco Earthquake Death) चली गई और 2,059 अन्य घायल हुए जबकि कई लोग बेघर हो गए हैं.
देशभर में भूकंप से हुई इस तबाही के चलते अधिकारियों ने शनिवार को देश में तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मोरक्को के किंग ने सर्जिकल फील्ड अस्पताल तैनात करने का दिया निर्देश
सेना के एक बयान के अनुसार, मोरक्को के किंग मोहम्मद VI ने सशस्त्र बलों को विशेष खोज और बचाव दल और एक सर्जिकल फील्ड अस्पताल तैनात करने का निर्देश दिया है. भूकंप के केंद्र के निकटतम शहर मराकेश में ऐतिहासिक संरचनाएं भूकंप से क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसने मोरक्को को झकझोर कर रख दिया.
अधिकांश मौतें दक्षिण में अल-हौज़ और तरौदंत प्रांत के पर्वतीय क्षेत्रों में दर्ज
अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार देर रात मोरक्को (Earthquake in Morocco) के हाई एटलस पर्वतों को हिलाने वाले भूकंप से भूकंप के केंद्र के निकटतम शहर क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन अधिकांश मौतें दक्षिण में अल-हौज़ और तरौदंत प्रांतों के पर्वतीय क्षेत्रों में दर्ज की गईं.
लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इस बीच, सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सड़कें साफ करने के प्रयास जारी हैं. भूकंप 03:41:01 (UTC+05:30) पर 18.5 किमी की गहराई पर आया था. भूकंप की तीव्रता के कारण दक्षिण में सिदी इफनी से लेकर उत्तर में रबात और उससे भी आगे तक हलचल मच गई. भूकंप का केंद्र मराकेश (Marrakesh Earthquake) से 72 किलोमीटर पश्चिम में दर्ज गया था.
पीएम मोदी ने मोरक्को में भूकंप से हुई तबाही पर दुख जताया
भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने कल जी20 समिट के दौरान अपने संबोधन में मोरक्को में भूकंप से हुई तबाही पर दुख जताया है. इसके साथ ही पीएम ने ट्वीट कर कहा कि मोरक्को में भूकंप की वजह से हुई जनहानि से बहुत दुख हुआ.इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के साथ हैं. जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके साथ मेरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने की कामना करता हूं. इस कठिन समय में भारत मोरक्को को हर संभव मदद देने के लिए तैयार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं