Earthquake in Andaman Sea: अंडमान सागर में कल यानी मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने इस बात की जानकारी दी है. NCS के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 थी. यह भूकंप सुबह 3.39 बजे, 93 किमी की गहराई पर आया.
Earthquake of Magnitude:4.4, Occurred on 12-09-2023, 03:39:30 IST, Lat: 6.19 & Long: 95.31, Depth: 93 Km ,Region: Andaman Sea for more information Download the BhooKamp App https://t.co/APsfnkaqPj@Indiametdept @ndmaindia @KirenRijiju @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @moesgoi pic.twitter.com/SI086XkbjO
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) September 11, 2023
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NCS ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
एनसीएस (NCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए गए एक पोस्ट में कहा, " 4.4 तीव्रता का भूकंप, 12-09-2023 को 03:39:30 IST पर आया, अक्षांश: 6.19 और लंबाई: 95.31, गहराई: 93 किलोमीटर, क्षेत्र: अंडमान सागर."
मणिपुर के उखरुल में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
इसके अलावा NCS के डेटा के अनुसार, सोमवार की शाम को मणिपुर के उखरुल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. यहां भूकंप की तीव्रता 5.1 दर्ज की गई.यह भूकंप 20 किलोमीटर की गहराई पर आया था.
मोरक्को में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 2800 के पार
वहीं, अफ्रीकी देश मोरक्को में आए भूकंप से तबाही रुकने का नाम नहींं ले रही है. यहां शु्क्रवार को आए 6.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या 2800 के पार पहुंच गई है. भूकंप का केंद्र मराकेश से 72 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था.सरकारी टेलीविजन के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,862 हो गई है, जबकि 2,562 लोग घायल हैं. अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, मलबे में दबे लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. भूकंप के बाद स्पेन, ब्रिटेन और कतर की टीमें भी मोरक्को में बचाव अभियान में शामिल हो गई हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं