अफ्रीकी देश मोरक्को में शुक्रवार सुबह आए भूकंप ने सब कुछ तहत नहस कर दिया है. भूकंप की वजह से यहां हर तरफ तबाही का मंजर है. इस घटना में अब तक दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं दो हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. राहत और बचाव दल मलबे में दबे जिंदा लोगों की तलाश कर रहा है, जिससे उनको सुरक्षित बाहर निकाला जा सके. अधिकारियों का कहना है कि रविवार तक भूकंप में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 2 हजार के पार था. करीब 6 दशक बाद नॉर्थ अफ्रीका में आए भूकंप की वजह से करीब 2,122 लोगों की जान चली गई और वहीं 2,400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
ये भी पढ़ें- मोरक्को भूकंप: 632 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले-भारत हर संभव मदद के लिए तैयार
भूकंप में ताश के पत्तों की तरह ढह गई इमारतें
घायलों में ज्यादातर लोगों की हालत गंभीर है. 6.8 तीव्रता वाले भूकंप ने मोरक्के के मराकेश शहर में भयंकर तबाही मचाई है. इस भूकंप में कई इमारतें देखते ही देखते ताश के पत्तों की तरह ढह गईं. न्यूज एजेंसी एएनआई ने अल अजीरा की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि भूकंप की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान तरौंदंत और अल हौज प्रांतों के दक्षिण में पहाड़ी इलाकों में हुआ है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मलबे में अपनों की तलाश कर रहे लोग
भूकंप की वजह से मराकेश से 60 किमी दूर तफेघाघटे के पहाड़ी गांव में हर एक इमारत पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. मोरक्को मिलिट्री के जवान लोगों के साथ मिलकर मरने वालों के शवों और घायलों को मलबों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा रहे हैं. वहीं इस भूकंप में जिंदा बचे लोग मलबे में अपनों की तलाश कर रहे हैं. वहीं राहत और बचाव दल भी लोगों की तलाश में जुटा हुआ है.
जनहानि पर पीएम मोदी ने जताया दुख
मोरक्को सरकार ने इस प्राकृतिक आपदा के बाद तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. मरक्कों में आए भयावह भूकंप ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को इस घटना पर दुख जताया था. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि मोरक्को में भूकंप की वजह से हुई जनहानि से बहुत दुख हुआ.इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के साथ हैं. जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके साथ मेरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने की कामना करता हूं. इस कठिन समय में भारत मोरक्को को हर संभव मदद देने के लिए तैयार है.
ये भी पढ़ें- सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस आज हैदराबाद हाउस में PM मोदी से करेंगे मुलाकात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं