वाशिंगटन:
अमेरिका ने मिस्र में सेना को बुलाने को गहरी चिंता का विषय बताते हुए मिस्र के अधिकारियों से कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे प्रदर्शन को होने दें। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पीजे क्राउले ने कहा कि मिस्र अमेरिका का एक करीबी सहयोगी है। उसे अपने नागरिकों की मूल अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए। अगर वे अपने देश को फलते-फूलते देखना चाहते हैं तो उन्हें हिंसा बंद करनी चाहिए। क्राउले ने कहा, मिस्र में जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं वह गहरी चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा, नागरिकों के मूल अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए। क्राउले ने कहा, बदलाव मिस्र के लंबे समय में बेहतरी के लिए बहुत जरूरी है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मिस्र, प्रदर्शन, अमेरिका, चिंता