विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2025

2718 अरब डॉलर का सालाना सैन्य खर्च... दुनिया के वो देश जो मिलिट्री पर करते हैं सबसे अधिक खर्च, जानिए

दुनिया में पिछले कुछ सालों से युद्ध के नए मोर्चे खुल गए हैं. इनके चलते मिलिट्री पर होने वाला खर्च तेजी से बढ़ा है. इनके कम होने के आसार फिलहाल कम ही नजर आते हैं.

2718 अरब डॉलर का सालाना सैन्य खर्च... दुनिया के वो देश जो मिलिट्री पर करते हैं सबसे अधिक खर्च, जानिए
तस्वीर ईरान-इजरायल जंग के बीच कतर में अमेरिकी सैन्य बेस पर हुए हमले की है.
  • 2024 में वैश्विक सैन्य खर्च 2718 अरब डॉलर, 2023 से 9.4% अधिक है.
  • यह वृद्धि 1988 के बाद की सबसे बड़ी है.
  • यूक्रेन ने 2024 में अपने GDP का 34.5% सैन्य खर्च पर लगाया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Military Expenditure Data: 2024 में पूरी दुनिया में कुल मिलाकर 2718 अरब डॉलर मिलिट्री पर खर्च किया. 2023 के मुकाबले 9.4 फीसदी ज्यादा. ये 1988 के बाद की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी है. GDP (सकल घरेलू उत्पाद) के हिसाब से देखें तो ये खर्च दुनिया की कुल आय का 2.5 फीसदी है. ये आंकड़े SIPRI (स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट) की रिपोर्ट से लिए गए हैं. आइये पिछले 10 सालों के सैन्य खर्च के आंकड़ों से क्या तस्वीर उभरती है उसे समझने की केशिश करते हैं. दुनिया में पिछले कुछ सालों में युद्ध के नए मोर्चे खुले हैं. इन वजहों से युद्धरत देशों के सैन्य खर्च में सीधा इजाफा हुआ है.

यूक्रेन अपनी GDP का एक तिहाई से अधिक मिलिट्री पर कर रहा खर्च

युद्ध में झोंक दिया गया एक देश अपनी कमाई का एक तिहाई से अधिक मिलिट्री पर खर्च पर रहा है. पढ़ने में अजीब लग सकता है पर ये आंकड़े सच हैं. यूक्रेन ने 2024 में 64.7 अरब डॉलर मिलिट्री पर खर्च किया. 2021 में यूक्रेन का सैन्य खर्च GDP का 3.4 फीसदी था. रूस ने यूक्रेन पर फरवरी 2022 में अटैक किया. 2022 में यूक्रेन का सैन्य खर्च GDP का 25.6 फीसदी हो गया. 2023 में ये आंकड़ा बढ़कर 36.5 फसदी हो गया. 2024 में भी ये आंकड़ा 34.5 फीसदी रहा.

Latest and Breaking News on NDTV

रूस का सैन्य खर्च तेजी से बढ़ा

2024 में रूस का मिलिट्री खर्च 149 बिलियन डॉलर रहा. ये खर्च 2023 के मुकाबले 38 फीसदी ज्यादा था. 2021 में रूस का सैन्य खर्च GDP का 3.6 फीसदी था. 2022 में बढ़कर हुआ 4.6 फीसदी. 2023 में बढ़कर 5.4 फीसदी. 2024 में ये आंकड़ा GDP का 7.1 फीसदी हो गया. रूस का स्थान दुनिया के 9 देशों में पांचवां है, जो अपनी GDP का 5 फीसदी से अधिक सैन्य खर्च पर करते हैं. 

कई मोर्चे पर युद्ध लड़ रहा इजरायल, सैन्य खर्च तेजी से बढ़ा

इजरायल एक तरफ हमास से तो दूसरी तरफ ईरान के साथ युद्ध कर रहा है. 2024 में इजरायल का सैन्य खर्च 46.5 बिलियन डॉलर था. 2023 की तुलना में ये खर्च 65 फीसदी अधिक था. 2022 में इजरायल का सैन्य खर्च GDP का 4.4 फीसदी था. 2023 में ये आंकड़ा बढ़कर 5.4 फीसदी हो गया. 2024 में इजरायल की कुल आय का 8.8 फीसदी मिलिट्री पर खर्च हुआ. मौजूदा हालात को देखते हुए इसके कम होने के आसार नज़र नहीं आ रहे.

लेबनान का सैन्य खर्च 58 फीसदी बढ़ा 

2023 की तुलना में लेबनान का मिलिट्री खर्च 2024 में 58 फीसदी ज्यादा था. 2023 में लेबनान का सैन्य खर्च GDP का 1.6 फीसदी था जो 2024 में बढ़कर 2.6 फीसदी हो गया. ये इजाफा इजरायल से जारी संघर्ष के चलते हुआ.

Latest and Breaking News on NDTV

नाटो देशों में सबसे ज्यादा सैन्य खर्च पोलैंड ने बढ़ाया

यूक्रेन के साथ रूस के युद्ध और रूस के साथ तनाव के चलते पौलैंड के सैन्य खर्च में तेजी से इजाफा हुआ. 2022 में पोलैंड का सैन्य खर्च GDP का 2.2 फीसदी था. 2023 में ये आंकड़ा बढ़कर 3.3 फीसदी हो गया. 2024 में पौलैंड ने अपनी कुल आय का 4.2 फीसदी मिलट्री पर खर्च किया.

रोमानिया ने 2024 में 8.7 अरब डॉलर मिलिट्री पर खर्च किया. 2023 की तुलना में ये खर्च 43 फीसदी अधिक था. 
जर्मनी ने 2024 में 88.5 अरब डॉलर मिलिट्री पर खर्च किया . 2023 की तुलना में ये खर्च 28 फीसदी अधिक था .

आंतरिक संघर्ष, युद्धे के खुलते मोर्चों ने बढ़ाया दुनिया में मिलिट्री खर्च

  • म्यांमार आंतरिक संघर्ष से जूझ रहा है. म्यांमार का सैन्य खर्च 2023 में GDP का 3.8 फीसदी था. 2024 में ये आंकड़ा 6.8 फीसदी हो गया.
  • आर्मेनिया–अजरबैजान संघर्ष में 2023 में तेजी से बदलाव आया. 2024 में अर्मेनिया का सैन्य खर्च अपनी GDP का 5.5 फीसदी रहा तो वहीं अज़रबैजान का 5 फीसदी रहा. ये दोनों देश दुनिया के उन 9 देशों में शामिल है जो अपनी आय का 5 फीसदी या उससे अधिक मिलिट्री पर खर्च करते हैं.
  • मोरक्को के साथ जारी तनाव के चलते अल्जीरिया ने भी सैन्य खर्च में भारी इजाफा किया है . 2024 में अल्जीरिया का सैन्य खर्च 21.8 अरब डॉलर था जो उसकी GDP का 8 फीसदी था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com