विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2021

माइक पोम्पिओ ने कहा- अल्पसंख्यकों और मुस्लिमों पर चीन की नीतियां “जनसंहार” करने के समान

सत्ता से बाहर जाने से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने चीन पर नए प्रतिबंध लगा दिए और कहा कि पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में अल्पसंख्यकों और मुस्लिमों पर चीन की नीतियां “जनसंहार” करने के समान हैं.

माइक पोम्पिओ ने कहा- अल्पसंख्यकों और मुस्लिमों पर चीन की नीतियां “जनसंहार” करने के समान
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ (फाइल फोटो)
वाशिंगटन:

सत्ता से बाहर जाने से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने चीन पर नए प्रतिबंध लगा दिए और कहा कि पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में अल्पसंख्यकों और मुस्लिमों पर चीन की नीतियां “जनसंहार” करने के समान हैं.नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ लेने से एक दिन पहले पोम्पिओ ने यह फैसला लिया. आगामी बाइडन प्रशासन के अधिकारियों की ओर से इस निर्णय पर कोई त्वरित प्रतिक्रिया नहीं आई है.

पोम्पिओ के निर्णय का कोई तात्कालिक प्रभाव नहीं पड़ने वाला है. उन्होंने एक वक्तव्य में कहा, “उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मैं कह सकता हूं कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नियंत्रण के अधीन पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने शिनजियांग में अल्पसंख्यकों और मुस्लिम उइगरों का जनसंहार किया है.” 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Secretary Of State, Mike Pompeo, Chinese Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com