विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2019

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ बोले - ईरान पर दबाव अभियान तेज करेगा अमेरिका

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ कहा कि ट्रंप प्रशासन ईरान के तेल निर्यात को ऐतिहासिक निचले स्तर पर ले गया है और हम हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए योजनबद्ध तरीके से और प्रभावशाली ढ़ंग से दबाव अभियान को तेज कर रहे हैं.

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ बोले - ईरान पर दबाव अभियान तेज करेगा अमेरिका
अमेरिका प्रभावशाली तरीके से ईरान पर दबाव अभियान तेज करेगा
वाशिंगटन:

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि अमेरिका ईरानी सरकार पर दबाव बनाने के अभियान को प्रभावशाली ढंग से तेज करेगा और यह तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान के नेता ‘विनाशकारी व्यवहार' बदल नहीं लेते है, अपने लोगों के अधिकारों का सम्मान नहीं करने लग जाते और बातचीत की मेज़ पर नहीं बैठ जाते.

पोम्पिओ की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस घोषणा के बाद आई है कि उनका प्रशासन ईरान से तेल आयात करने वाले देशों को अतिरिक्त ‘महत्वपूर्ण कटौती अपवाद ' जारी नहीं करेगा.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले - तेल आपूर्ति में हुई कमी तो सऊदी अरब करेगा मदद

पोम्पिओ ने प्रेस वार्ता में कहा कि ट्रंप प्रशासन ईरान के तेल निर्यात को ऐतिहासिक निचले स्तर पर ले गया है और हम हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए योजनबद्ध तरीके से और प्रभावशाली ढ़ंग से दबाव अभियान को तेज कर रहे हैं.

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट में 31 विदेशी नागरिकों ने गवाई जान, सबसे ज्यादा भारतीय

साथ में दुनिया के तेल बाजार में तेल की आपूर्ति को अच्छी तरह से बरकरार रख रहे हैं. विदेश मंत्री ने ईरान से तेल आयात करने वाले देशों को चेतावनी दी.

VIDEO: बढ़स सकती है सरकार की मुसीबतें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mike Pompeo, Iran, America Iran News, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com