विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2011

मैक्सिको में दो महिला पत्रकारों की निर्मम हत्या

मैक्सिको सिटी: मैक्सिको सिटी में दो महिला पत्रकारों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी। इनमें से एक मैक्सिको की एक राजनीतिक पत्रिका की संस्थापक थी और दूसरी एक स्वतंत्र पत्रकार थी। मैक्सिको सिटी के इज्तापलापा में स्थित एल मिराडोर पार्क में इनका शव पाया गया। मार्सेला यार्स और रोसियो गोंजालेज नाम की इन महिलाओं का शव पार्क में टहलने आए दो लोगों ने पाया। मैक्सिको सिटी पुलिस के प्रवक्ता जोस कालरेस सरवान्तेस ने बताया कि दोनों महिलाओं के गलों पर गला घोंटने के निशान पाये गये। उनके हाथ उनके पीठ की ओर बंधे थे। कॉनत्रालिनिया पत्रिका के प्रवक्ता जोसिमो कमाचो ने कहा, यह बहुत ही हिंसक हत्या थी। यह एक दुखद घटना है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मैक्सिको सिटी के अटार्नी जनरल के कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार यार्स और गोंजालेज की उम्र 48 वर्ष थी, जबकि कमाचो ने यार्स की उम्र 45 वर्ष बताई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मैक्सिको सिटी, पत्रकार, हत्या
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com