विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2011

मैक्सिको में गोलीबारी, कई लोगों की मौत

मैक्सिको के उत्तरी शहर मातामोरोस में शुक्रवार को सैनिकों और बंदूकधारियों के बीच मुठभेड़ में कई लोगों की मौत हो गई।
मैक्सिको सिटी: मैक्सिको के उत्तरी शहर मातामोरोस में शुक्रवार को सैनिकों और बंदूकधारियों के बीच मुठभेड़ में कई लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा प्रवक्ता अलेजांद्रो पोइरे ने मरने वालों की संख्या के बारे में कोई पुष्टि नहीं की। उन्होंने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि गोलीबारी में कितने लोगों की मौत हुई है। मातामोरोस शहर अमेरिकी सीमा से लगा हुआ है। पोइरे ने कहा कि इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी रक्षा विभाग की ओर से दी जाएगी। इससे पहले वेराक्रूज प्रांत में भी पांच संदिग्ध लोग मारे गए।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मैक्सिको, गोलीबारी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com