विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2014

नासा के मंगलयान ने ढूढ़ा मंगल पर पानी

वाशिंगटन:

नासा के अपॉरचुनिटी रोवर को दुनिया ने 10वीं सालगिरह की बधाई दी और इसी के साथ यह घोषणा भी की गई कि इस मंगलयान ने मंगल ग्रह पर ताजे पानी की मौजूदगी के ठोस सबूत पाए हैं। दस साल पहले 24 जनवरी, 2004 को आपॉरचुनिटी रोवर मंगल ग्रह पर उतरा था।

23 जनवरी को रोवर की 10वीं सालगिरह मनाते हुए, नासा में डुअल-रोवर मिशन के उपप्रमुख अन्वेषक रे अरविडसन ने कहा कि ठंडे और सूखे मंगलग्रह पर एक बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था।

सेंट लुईस स्थित वाशिंगटन युनिवर्सिटी में उपस्थित जनसमूह को अरविडसन ने कहा कि अपॉरचुनिटी ने उन स्थितियों के सबूत खोज लिए हैं जो अतीत में ग्रह पर जीवन के लिए सहायक रहे होंगे।

उन्होंने कहा, "हम पृथ्वी को बेहतर समझने के लिए मंगल ग्रह पर खोजबीन कर रहे हैं। मंगल ग्रह पर हम भौगोलिक प्रक्रिया और पर्यावरणीय प्रक्रिया के बारे में पता कर सकते हैं, जो पृथ्वी पर समाप्त हो चुका हो।"

मंगल ग्रह पर जीवन के आवश्यक तत्व थे या नहीं, इसके बारे में जानने के लिए अगस्त 2012 में नासा का क्युरिऑसिटी रोवर मंगल ग्रह पर उतारा था। उसने जो संदेश भेजे थे, उसने संकेत दिया कि मंगल पर किसी समय जीवन था।

अरविडसन ने कहा, 'हमने 2010 में अपॉरचुनिटी के जुड़वे रोवर स्पिरिट को खो दिया।' उन्होंने आगे कहा कि लेकिन वह अपॉरचुनिटी के जीवन से खुश हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com