मार्क जुकरबर्ग फेसबुक में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा समाजसेवा कार्यों के लिए पैसा जुटाने को बेचेंगे.
- जुकरबर्ग का 12 अरब डॉलर की पूंजी जुटाने का लक्ष्य
- 18 महीने में 3.5 करोड़ से 7.5 करोड़ शेयर बेचने की योजना
- समाजसेवी कार्यों के लिए पूरी तरह पूंजी जुटाने में सक्षम हैं जुकरबर्ग
वाशिंगटन:
सोशल मीडिया फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 12 अरब डॉलर की पूंजी जुटाने के लिए कंपनी में अपनी बड़ी हिस्सेदारी बेचेंगे. इस राशि का इस्तेमाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में समाजसेवी कार्यों में किया जाएगा.
जुकरबर्ग ने कहा कि उनकी योजना अगले 18 महीने में 3.5 करोड़ से 7.5 करोड़ शेयर बेचने की है जिसकी कीमत 12 अरब डॉलर है.
यह भी पढ़ें : फेसबुक पर हैं दो ऐसी प्रोफाइलें जिन्हें ब्लॉक नहीं किया जा सकता...
उन्होंने कहा, फेसबुक अब इतनी मूल्यवान हो गई है कि वह बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने और बीमारियों के उन्मूलन के सामाजिक कार्यों के लिए पूंजी जुटाने हेतु अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेच सकते हैं.
VIDEO : भावुक हुए पीएम मोदी
जुकरबर्ग ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘पिछले डेढ़ साल में फेसबुक के कारोबार ने बढ़िया प्रदर्शन किया है और इसके शेयर ऐसे स्तर पर पहुंच गए हैं कि मैं अगले 20 साल तक या इससे भी अधिक समय तक फेसबुक का वोटिंग अधिकार रखते हुए अपने समाजसेवी कार्यों के लिए पूरी तरह पूंजी जुटा सकता हूं.’’
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mark Zuckerberg