विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2018

अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में बम विस्फोट, 12 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के पश्चिम में स्थित हेरात प्रांत में रविवार को हुए एक बम विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई.

अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में बम विस्फोट, 12 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
  • अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में बम विस्फोट
  • विस्फोट में 12 लोगों की मौत
  • इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हो गए
काबुल: अफगानिस्तान के पश्चिम में स्थित हेरात प्रांत में रविवार को हुए एक बम विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई. एक समाचार एजेंसी के अनुसार, पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों ने गुलरान जिले में एक बारूदी सुरंग बिछा रखी थी. मध्याह्न के समय एक वाहन उसकी चपेट में आ गया, और उसमें विस्फोट हो गया. विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया.

VIDEO:काबुल हवाईअड्डे के पास आत्मघाती विस्फोट, तीन की मौत
बीते दिनों भी काबुल में ऐसी घटना देखने को मिली थी. यहां एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट करके उड़ा लिया, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी और 25 अन्य घायल हो गये थे. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Explosive In Afghanistan, People Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com