विज्ञापन
This Article is From May 27, 2013

जापान के तीन दिवसीय दौरे पर मनमोहन टोक्यो पहुंचे

जापान के तीन दिवसीय दौरे पर मनमोहन टोक्यो पहुंचे
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को जापान की तीन दिवसीय यात्रा पर टोक्यो पहुंच गए। यहां से वह दो दिन की यात्रा पर गुरुवार को थाईलैंड के लिए रवाना होंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
टोक्यो: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को जापान की तीन दिवसीय यात्रा पर टोक्यो पहुंच गए। यहां से वह दो दिन की यात्रा पर गुरुवार को थाईलैंड के लिए रवाना होंगे।

मनमोहन सिंह के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन तथा अन्य अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भी गया हुआ है। इस दौरान उनकी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

अधिकारियों ने कहा कि नागरिक परमाणु सहयोग पर वार्ता एजेंडा में शीर्ष पर है। आर्थिक एवं क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दे भी वार्ता के दौरान उठाए जाएंगे। दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरीडोर तथा तीव्र गति के रेल पर भी वार्ता होने की संभावना है।

अधिकारियों ने कहा कि भारत विभिन्न परियोजनाओं में जापानी निवेश भी आकर्षित करना चाहेगा। प्रधानमंत्री ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग पर भी बातचीत करेंगे।

विदेश सचिव रंजन मथाई ने कहा, "हम नागरिक परमाणु सहयोग समझौते पर वार्ता कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक इस दिशा में प्रगति होगी।"

मथाई ने कहा कि प्रधानमंत्री जापानी व्यवसायियों को भी संबोधित करेंगे, जहां वह भारत में व्यापक अवसरों के बारे में बताएंगे। वह भारत में जापान के निजी क्षेत्र को आकर्षित करने का प्रयास करेंगे।

जापान दौरा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री 30-31 मई को थाईलैंड के दौरे पर जाएंगे, जहां से वह स्वदेश लौट आएंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manmohan Singh, Japan, जापान, तीन दिवसीय जापान दौरा, मनमोहन सिंह, टोक्यो
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com