विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2012

ट्यूनीशिया में 28 कच्चे अंडे खाने वाले शख्स की मौत

ट्यूनीशिया में एक 20-वर्षीय युवक की शर्त लगाकर 28 कच्चे अंडे खाने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। उसने अपने दोस्तों के साथ शर्त लगाई थी कि वह 30 कच्चे अंडे खा सकता है।
मास्को: ट्यूनीशिया में एक 20-वर्षीय युवक की शर्त लगाकर 28 कच्चे अंडे खाने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई।

ट्यूनीशिया के 'शेम्स' एफएम रेडियो स्टेशन ने बुधवार को बताया कि कैरौन शहर के नजदीक एल बेटन क्षेत्र के रहने वाले डाऊ फैटनासी ने अपने दोस्तों के साथ शर्त लगाई थी कि वह 30 कच्चे अंडे खा सकता है। रेडियो के अनुसार, फैटनासी के पेट में दर्द की शिकायत के बाद चिकित्सक को बुलाया गया, लेकिन चिकित्सा सहायता पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कच्चे अंडे खाने से मौत, Raw Eggs, Tunisia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com