विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2016

अमेरिका : लॉस एंजिलिस गे परेड पर हमले की साजिश नाकाम, कार में हथियारों के साथ एक गिरफ्तार

अमेरिका : लॉस एंजिलिस गे परेड पर हमले की साजिश नाकाम, कार में हथियारों के साथ एक गिरफ्तार
इस गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले फ्लोरिडा में गे नाइट क्लब में गोलीबारी की गई थी।
लॉस एंजिलिस: पुलिस ने यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसकी कार में हथियारों का जखीरा और बम बनाने वाली सामग्री रखी थी। इस व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि वह लॉस एंजिलिस गे प्राइड परेड को नुकसान पहुंचाना चाहता था। पुलिस ने बताया कि इंडियाना निवासी 20 वर्षीय जेम्स होवेल को कल सैन्टा मोनिका के समीप गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसकी कार में कई हथियार, गोलाबारूद और बम बनाने की सामग्री रखी मिली थी।

इस गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही फ्लोरिडा में एक गे नाइट क्लब में हुए नरसंहार में 50 लोगों की जान चली गई। सैन्टा मोनिका की पुलिस प्रमुख जैकलीन सीब्रुक्स ने ट्विटर पर लिखा कि होवेल ने अधिकारियों को हॉलीवुड में कल संपन्न लॉस एंजिलिस गे प्राइड परेड का संदर्भ देते हुए बताया कि वह इस आयोजन को नुकसान पहुंचाना चाहता था।

लॉस एंजिलिस के मेयर एरिक गारसेट्टी ने स्थानीय रेडियो को बताया कि संदिग्ध की कार 'हथियारों, रायफलों, गोलाबारूद और विस्फोटक सामग्री से भरी थी। इसमें विस्फोटक नहीं था बल्कि विस्फोट के लिए पाउडर था।' सीब्रुक्स ने बताया कि होवेल और फ्लोरिडा के ओरलैंडो में हुए नरसंहार में कोई संबंध का पता नहीं चल पाया है। ओरलैंडो की घटना अमेरिकी इतिहास में सर्वाधिक भयावह घटनाओं में से एक है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com