विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2011

लीबिया में सहायता कार्यों के लिए यूएन के पास धन की कमी

संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया है कि लीबिया में मानवीय सहायता के लिए वित्तीय इंतजामों की कमी है, जिससे उसके अभियान पर असर पड़ सकता है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया है कि लीबिया में मानवीय सहायता के लिए वित्तीय इंतजामों की कमी है, जिससे उसके अभियान पर असर पड़ सकता है। इस वक्त उसे 6.85 करोड़ डॉलर की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रवक्ता आंद्रेज मैहेकिक ने बताया कि 3.9 करोड़ डॉलर की राशि अब तक उसे मिली है और इसे सही तरीके से खर्च कर दिया गया। उन्होंने कहा, लीबिया में सहायता कार्य से जुड़े कार्यों के लिए हमारे पास फिलहाल पर्याप्त धन नहीं है। ऐसे में युद्ध की वजह से बेघर हुए हजारों लोगों की मदद प्रभावित होगी। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक बीते 13 अप्रैल के बाद से 5,13,129 लोग देश से बाहर जा चुके हैं। ज्यादातर लोगों ने मिस्र और ट्यूनीशिया में शरण ले ली हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लीबिया, संयुक्त राष्ट्र, सहायता कार्य, गद्दाफी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com