त्रिपोली:
लीबिया के पूर्वी ब्रेगा शहर में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना द्वारा भूलवश किए गए एक हवाई हमले में 13 विद्रोहियों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गठबंधन सेना द्वारा गलतफहमी में गिराए गए बमों के कारण कई विद्रोही घायल भी हो गए हैं। यह घटना उस घटी जब विद्रोही, शहर पर फिर से कब्जा करने के लिए सरकारी बलों से संघर्ष कर रहे थे। नाटो की तरफ से हालांकि अभी इस हमले की पुष्टि नहीं की गई है। नाटो के एक प्रवक्ता ने ब्रसेल्स में कहा कि गठबंधन सेना इन खबरों की जांच कर रही है। दूसरी ओर समाचार चैनल अल-जजीरा ने खबर जारी की है कि अमेरिका और मिस्र के विशेष बल विद्रोहियों को हथियार मुहैया करा रहे हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
लीबिया, नाटो, 13 विद्रोही, मौत