विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2011

धमाकों से गूंजी लीबिया की राजधानी त्रिपोली

लीबिया की राजधानी त्रिपोली रविवार रात धमाकों से दहल उठी। इस दौरान कम से कम पांच से अधिक धमाकों की आवाज सुनी गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
त्रिपोली: लीबिया की राजधानी त्रिपोली रविवार रात धमाकों से दहल उठी। इस दौरान कम से कम पांच से अधिक धमाकों की आवाज सुनी गई। उधर, लीबिया की सेना ने भी विमानभेदी तोपों से गोले दागे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन धमाकों में राजधानी की किन जगहों को निशाना बनाया गया। गठबंधन सेनाओं की ओर से रविवार को लगातार आठवें दिन भी हवाई हमले किए गए। लीबिया में जारी सभी तरह के हवाई हमलों की कमान नाटो ने अपने हाथों में ले लिया है। समाचार चैनल अल-जजीरा के मुताबिक रविवार को लीबियाई विद्रोहियों ने प्रमुख स्थान रास जेनुफ और बिन जवाद कस्बे पर कब्जा कर लिया। बिना किसी हिंसक वारदात के विद्रोहियों ने बिन जवाद पर कब्जा कर लिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
त्रिपोली, हमला, धमाके, नाटो सेना
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com