विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2011

10 तक लीबिया से निकाल लिए जाएंगे भारतीय

लीबिया से 9,209 भारतीय नागरिक शुक्रवार तक निकाल लिए जाएंगे। जबकि शेष नागरिकों की स्वदेश वापसी का अभियान 10 तक पूरा कर लिया जाएगा।
नई दिल्ली: हिंसाग्रस्त लीबिया से 9,209 भारतीय नागरिक शुक्रवार तक निकाल लिए जाएंगे। जबकि शेष नागरिकों की स्वदेश वापसी का अभियान 10 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। विदेश राज्य मंत्री प्रनीत कौर ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया, "शुक्रवार के दिन की समाप्ति तक लीबिया से 9209 भारतीय नागरिकों को निकाल लिया जाएगा। इनमें से 1450 नागरिक राजधानी त्रिपोली और सेभा से एयर इंडिया के विमानों द्वारा निकाले जाएंगे।" उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि लीबिया छोड़ने के इच्छुक सभी भारतीयों को हम 10 मार्च तक निकाल लेंगे।" राज्य मंत्री ने कहा कि कुछ भारतीयों ने लीबिया में ही रहने की इच्छा जताई है। कौर ने कहा, "लीबिया से नागरिकों को निकालने का अभियान गत 26 फरवरी से शुरू किया गया। इसके बाद से राजधानी त्रिपोली और दिल्ली के बीच हवाई परिवहन की व्यवस्था कायम हो गई है।" इसके पहले राज्यसभा के उपाध्यक्ष के. रहमान खान ने सरकार को निर्देश दिया कि वह लीबिया से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे अपने अभियान पर एक बयान जारी करे। उच्च सदन के सदस्यों ने भारतीयों के स्वदेश पहुंचने में हो रही देरी पर चिंता जाहिर की थी।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लीबिया, भारतीय
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com