विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2017

लाहौर : प्रदूषण से लड़ने में मदद करें अमरिंदर सिंह : शहबाज शरीफ

शहबाज ने धुंध की वजह पराली जलाने समेत अन्य समस्या को बताया. उन्होंने कहा कि यह समस्या लाहौर, नई दिल्ली समेत दोनों देशों के अन्य शहरों को प्रभावित कर रही है.

Also Read in
लाहौर : प्रदूषण से लड़ने में मदद करें अमरिंदर सिंह : शहबाज शरीफ
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
  • शहबाज शरीफ ने 19 नवंबर को अमरिंदर सिंह को लिखा पत्र.
  • शहबाज ने धुंध की वजह पराली जलाने समेत अन्य समस्या को बताया.
  • शहबाज ने क्षेत्रीय सहयोग समझौते के लिए अमरिंदर सिंह को आमंत्रित किया है.
लाहौर: पाकिस्तानी पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को धुंध व पर्यावरणीय प्रदूषण रोकने के लिए एक क्षेत्रीय सहयोग समझौते के लिए आमंत्रित किया है. जियो न्यूज के अनुसार, 'शरीफ ने सिंह को लिखा कि दोनों पंजाब के लोग अक्टूबर और नवंबर महीनों के दौरान धुंध की समस्या झेल रहे हैं.' शरीफ ने 19 नवंबर को लिखे पत्र में कहा, 'यह कहने की जरूरत नहीं है कि धुंध की वजह से स्वास्थ्य, कृषि- गेंहू का देरी से उत्पादन और आलू व अन्य फसलों के क्षतिग्रस्त होने और सड़क दुर्घटनाएं होती हैं.'

शहबाज ने धुंध की वजह पराली जलाने समेत अन्य समस्या को बताया. उन्होंने कहा कि यह समस्या लाहौर, नई दिल्ली समेत दोनों देशों के अन्य शहरों को प्रभावित कर रही है.

यह भी पढ़ें : उपचुनाव में प्रचार नहीं कर पाएंगे नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ

शरीफ ने कहा कि यह दोनों पंजाब के लोगों के हित में होगा कि धुंध और पराली जलाने पर नियंत्रण करने के लिए प्रौद्योगिकी और व्यापार प्रक्रियाओं की पहचान की जाए.

VIDEO : क्या नवाज शरीफ का राजनैतिक करियर खत्म?​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chief Minister Shahbaz Sharif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com