सऊदी अरब की एक अदालत ने आतंकवादी गतिविधियों में शामिल एक महिला को 15 साल कैद की सजा सुनाई है। इस महिला को लेडी अलकायदा कहा जाता है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दुबई:
सऊदी अरब की एक अदालत ने आतंकवादी गतिविधियों में शामिल एक महिला को 15 साल कैद की सजा सुनाई है। इस महिला को लेडी अलकायदा कहा जाता है। रियाद की एक विशेष अदालत ने 37 साल की हैला अल-कसीर को सजा सुनाई। उसे कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहने का दोषी पाया गया था। अदालत ने रिहाई के बाद 15 वर्षों तक उसके विदेश जाने पर भी पाबंदी लगाई है। अदालत ने उसे वांछित आतंकवादियों को पनाह देने, आतंकवादी हमलों के लिए लोगों को भड़काने और बिना लाइसेंस के दो बंदूक रखने का दोषी करार दिया। उसे सुरक्षा अधिकारियों पर हमले का भी दोषी पाया गया। हैला पर 10 लाख रियाल (एक करोड़ रुपये से अधिक) की रकम एकत्र करने और उसे यमन में अलकायदा की मदद के लिए भेजने का भी आरोप था। वह यमन और अफगानिस्तान में अलकायदा के आतंकवादियों के साथ संपर्क में भी थी। इस महिला ने सभी आरोपों से इनकार किया था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
लेडी अलकायदा, सऊदी अरब, महिला आतंकवादी